बाबिल खान अपने जमाने के सबसे बड़े फैशन आइकॉन में से एक बनकर उभरे हैं। स्टाइल के मामले में ऐसा कुछ नहीं है जिसे वह बेहतरीन तरीके से कैरी न कर सकें। उनके बोल्ड और एक्सपेरिमेंटल लुक्स हमेशा चर्चा में रहते हैं, फिर चाहे वह रेड कार्पेट पर हों या फिर कैजुअल आउटिंग में। उनकी फैशन चॉइसेज में एक खास आत्मविश्वास झलकता है, जो उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणा और टॉप डिजाइनर्स का पसंदीदा बनाता है।

बाबिल खान का फैशन गेम
हाल ही में, बाबिल खान ने इंडिया कुट्योर वीक में मशहूर डिजाइनर्स अबू जानी और संदीप खोसला के शो को हेडलाइन किया। इस दौरान उन्होंने ASAL & MARD कलेक्शन को प्रस्तुत किया। तीन दशक पहले अबू और संदीप ने साथ मिलकर जो फैशन की विरासत बनाई थी, वह आज भी उतनी ही खास और प्रभावशाली है। हर साल की तरह, इस बार भी यह शो उनके वार्षिक कैंसर फाउंडेशन इनिशिएटिव का हिस्सा था।
रैंप वॉक का अनुभव साझा करते हुए बाबिल ने कहा, “मुझे फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करना बहुत पसंद है और बीते कुछ सालों में मुझे जो प्यार और सराहना मिली है, उसके लिए मैं आभारी हूं। अबू जानी और संदीप खोसला अपने आउटफिट्स से जादू रचते हैं और उनके लिए यह शो खोलना मेरे लिए सम्मान की बात थी। यह वक्त उनके लिए काफी मुश्किल रहा, लेकिन फिर भी उन्होंने हिम्मत और लगन के साथ इस शो को शानदार बनाया। मुझे खुशी है कि मुझे इस खास पहल का हिस्सा बनने और कैंसर जागरूकता को सपोर्ट करने का मौका मिला। जब मैंने पहली बार उनका शो देखा था, तभी से उनके लिए वॉक करना मेरा सपना था, और अब यह पूरा हुआ—यह अनुभव सच में खास था ।”

वर्क फ्रंट की बात करें तो बाबिल खान जल्द ही अमित गोलानी की मॉडर्न-डे थ्रिलर Log Out में नजर आएंगे। अपने अलग तरह की फिल्मों के चुनाव से वह धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बना रहे हैं। Yakshi उनकी फिल्मोग्राफी में एक और दिलचस्प प्रोजेक्ट जोड़ने जा रही है। इसके अलावा, वह जल्द ही राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक साई राजेश की आगामी प्रेम कहानी में भी नजर आएंगे। इनके अलावा, बाबिल के पास तीन और फिल्में पाइपलाइन में हैं, साथ ही कुछ अनाउंस न किए गए प्रोजेक्ट्स भी हैं, जो इंडस्ट्री में उनकी मजबूत उपस्थिति को और पक्का करते हैं।
















