नाडियाडवाला ग्रैंडसन की ब्लॉकबस्टर फ़्रैंचाइजी, बागी और बागी 2 की भारी सफलता के बाद, टाइगर श्रॉफ अब अपनी अगली फिल्म बागी 3 के साथ तीन गुना एक्शन पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है । फिल्म के निर्माताओं ने आज बागी 3 का पहला पोस्टर रिलीज़ कर दिया है और यह हमेशा की तरह लुभावना नज़र आ रहा है । टाइगर श्रॉफ अभिनीत बागी 3 में एक्शन का लेवल अंतर्राष्ट्रीय मानक का होगा ।

टाइगर श्रॉफ ने दिखाई बागी 3 की झलक
निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर बागी 3 के पोस्टर को शेयर किया है । पोस्टर में टाइगर एक आर्मी टैंक के सामने खड़े हैं, जबकि उनकी पीठ दर्शकों की तरफ़ है और हाथ में राइफल थामे हुए नज़र आ रहे है ।
पोस्टर ने निश्चित रूप से सभी को जिज्ञासु कर दिया है जिसके बाद प्रशंसक अब 6 फरवरी 2020 में फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है ।
यह भी पढ़ें : VIDEO: टाइगर श्रॉफ ने रजनीकांत स्टाइल में दिया बागी 3 का आखिरी शॉट
बागी 3 इस साल 6 मार्च को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है जिसमें टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं । यह फिल्म नाडियाडवाला ग्रैंडसन द्वारा निर्मित और अहमद खान द्वारा निर्देशित है ।
















