आयुष्मान खुराना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने नए गाने जचदी का पोस्टर शेयर कर फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है । इस गाने में आयुष्मान खुराना के साथ पश्मीना रोशन भी नज़र आएँगी । यह गाना 27 सितंबर 2024 को रिलीज़ होने जा रहा है और इसमें पश्मीना रोशन भी नज़र आएंगी। नवरात्रि के इस खास मौके पर यह गाना गरबा के दौरान झूमने पर मजबूर करेगा ।

आयुष्मान खुराना और पश्मीना रोशन का न्यू सॉन्ग ‘जचदी’ 27 सितंबर को होगा लॉन्च ; फ़र्स्ट पोस्टर किया रिलीज़

आयुष्मान खुराना का नया गाना ‘जचदी’

हाल ही में आयुष्मान ने भारतीय परिधान में एक तस्वीर शेयर की थी, जिसके बाद फैंस उनकी अगली परियोजना को लेकर काफी उत्सुक हो गए और कयास लगाने लगे।

तो तैयार हो जाइए 27 सितंबर से ‘जचदी’ की धुन पर थिरकने के लिए!