सीरियल बालिका वधू से फ़ेमस हुईं अविका गौर इन दिनों में मालदीव में अपना वैकेशन एन्जॉय कर रही हैं । बालिका वधू में छोटी आनंदी के किरदार में नजर आईं अविका गौर का हॉट लुक हर किसी को हैरान कर रहा है । अपने मालदीव वेकेशन से अविका एक के बाद एक हॉट वीडियोज शेयर कर रही हैं ।

अविका गौर का हॉट लुक
शेयर किए गए वीडियोज में अविका स्विमसूट में समंदर के पास अठखेलियां करते हुए नजर आ रही हैं । स्विमसूट में अविका अपनी टोंड बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं । बिकिनी और मोनोकिनी में अविका का हॉट ग्लैमरस लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ।

एक वीडियो शेयर करते हुए अविका ने लिखा, “यहां समंदर किनारे वाटर विला से, सूर्योदय और सूर्यास्त ही नहीं दिन का हर पल ही बेहद खूबसूरत है ।”

बता दें कि अविका लंबे समय से हिंदी टीवी शोज़ से दूर हैं लेकिन उनके फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से उनसे जुड़े रहते हैं ।
















