जहां कंगना रनौत के निर्देशन में बनी पहली फिल्म इमरजेंसी ने अपने टीज़र से दर्शकों पर भारी प्रभाव छोड़ा, वहीं दर्शक इसकी और झलक  देखने के लिए उत्सुक हैं । और अब 24 नवंबर को रिलीज होने से पहले फिल्म के एक कलाकार अनुपम खेर ने इस पीरियड ड्रामा को लेकर बड़ा दावा किया है । हाल ही में, अनुपम ने एक पुरस्कार समारोह में यह बात कही कि ये फिल्म 2023 की सबसे बड़ी हिट फिल्म होगी । उन्होंने यहां तक घोषणा की कि फिल्म अगले साल सभी पुरस्कार जीतेगी ।

अनुपम खेर को कंगना रनौत की फ़िल्म इमरजेंसी से हैं बहुत उम्मीदें,कहा- “यह फ़िल्म अगले साल सभी समारोहों में पुरस्कार जीतेगी”

अनुपम खेर को कंगना रनौत की फ़िल्म से बहुत उम्मीदें

हाल ही में एक अवॉर्ड शो में अनुपम ने कहा, “कंगना की फिल्म में काम करने के बाद मुझे यकीन है कि अगले साल सभी समारोहों में इमरजेंसी सभी पुरस्कार जीतेगी । फिल्म में बतौर डायरेक्टर और एक्ट्रेस कंगना ने शानदार काम किया है । मैं लोगों से आग्रह करता हूं कि वे कोई अपेक्षा न रखें क्योंकि इमरजेंसी के साथ कोई भी अपेक्षा पर्याप्त नहीं है, यह उनमें से उच्चतम को भी पार कर जाएगी ।

मणिकर्णिका फिल्म्स की इमरजेंसीजिसका निर्देशन और निर्माण कंगना रनौत ने किया हैपटकथा रितेश शाह की है और कहानी रनौत की है । इमरजेंसी में रानौत भारत की पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में दिखाई देंगी । फिल्म में दिवंगत सतीश कौशिकअनुपम खेरश्रेयस तलपड़ेमहिमा चौधरी और मिलिंद सोमन भी प्रमुख भूमिकाओं नज़र आएंगे। इमरजेंसी 24 नवंबर 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार है ।