भजन सम्राट और बिग बॉस प्रतियोगी रह चुके अनूप जलोटा जल्द ही धार्मिक गुरु सत्य साईं बाबा की बायोपिक फ़िल्म, सत्य साईं बाबा में लीड रोल निभाते हुए नजर आएंगे । अनूप जलोटा ने इस फ़िल्म से अपना सत्य साईं बाबा का लुक अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वह हू-ब-हू सत्य साईं बाबा जैसे लग रहे हैं ।

सत्य साईं बाबा बने भजन सम्राट अनूप जलोटा, रियल और रील में अंतर कर पाना मुश्किल

सत्य साईं बाबा के लुक में अनूप जलोटा

बायोपिक फ़िल्म सत्य साईं बाबा में सत्य साईं बाबा का ही किरदार निभाने पर अनूप ने बताया कि 55 साल पहले वह पहली बार सत्य साईं बाबा से मिले थे जब वह मात्र 12 साल के थे । सत्य साईं बाबा उन्हें छोटे बाबा कहते थे । सअनूप इन दिनों सत्य साईं बाब के लुक में ही फिल्म का प्रमोशन करने में जुटे हुए हैं उनके इस लुक की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं ।

सत्य साईं बाबा बने भजन सम्राट अनूप जलोटा, रियल और रील में अंतर कर पाना मुश्किल

अनूप के अलावा इस फ़िल्म में जैकी श्रॉफ, सिंगर सुखविंदर सिंह, गोविंद नामदेव भी अहम भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे । इस फ़िल्म में बप्पी लहिरी ने संगीत दिया है और कुमार सानू ने गाने गाए हैं । यह फिल्म 22 जनवरी को थिएटर में रिलीज होगी । इसे हिंदी, मराठी, इंग्लिश और तेलुगू भाषा में रिलीज किया जाएगा ।