मैडॉक फिल्म्स ने अपने हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की आगामी फ़िल्मों का ऐलान कर भारतीय सिनेमा में एक नई क्रांति की शुरुआत की है । इस यूनिवर्स में थामा, शक्ति शालिनी, चामुंडा, पहला महायुद्ध* और दूसरा महायुद्ध जैसे नए बड़े प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। लेकिन इस अनाउंसमेंट के बीच सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है अभिषेक बनर्जी के लोकप्रिय किरदार ‘जना’ की, जो स्त्री, भेड़िया और मुंज्या में दर्शकों का दिल जीत चुका है । इस ऐलान के बाद फैन्स में ये अटकलें तेज़ हो गई हैं कि क्या ‘जना’ मैडॉक के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का अहम हिस्सा बनेगा। भूतों और दानवों को अपनी तरफ खींचने की अपनी खासियत के चलते 'जना' इस यूनिवर्स में एक महत्वपूर्ण किरदार बन सकता है।

हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में अभिषेक बनर्जी
अभिषेक बनर्जी ने इस बारे में कहा, “स्त्री, भेड़िया और मुंज्या में दर्शकों ने ‘जना’ को देखा है। और जहां तक बाकी प्रोजेक्ट्स की बात है, तो बस इतना कह सकता हूं कि ‘जना’ भूतों और दानवों का फेवरेट है, तो कुछ भी हो सकता है। लेकिन, सिर्फ एक एक्टर के तौर पर नहीं बल्कि इस जॉनर के एक फैन के रूप में, ये 2025 की शानदार शुरुआत है।”
जना यूनिवर्स हास्य, हॉरर और सुपरनैचुरल थ्रिल्स का ऐसा अनोखा मिश्रण लेकर आ रहा है, जो सिर्फ मैडॉक फिल्म्स ही दे सकता है। जैसे-जैसे भारतीय सिनेमा का दायरा बढ़ रहा है, मैडॉक का यह हॉरर-कॉमेडी स्लेट सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर साबित हो सकता है, और 'जना' यकीनन दर्शकों का सबसे पसंदीदा किरदार बनने वाला है।
















