साल 2018 में मनमर्जियां से अपना कमबैक करने वाले बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन जल्द ही आगामी फ़िल्म द बिग बुल में लीड रोल निभाते हुए नजर आएंगे । इसके अलावा वह शाहरुख खान के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही सस्पेंस थ्रिलर फ़िल्म बॉब बिस्बास में भी लीड रोल निभाएंगे । इसी बीच अभिषेक बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक सरप्राइज का अनाउंसमेंट कर अपने फ़ैंस को उत्साहित कर दिया है ।

अभिषेक बच्चन ने अपने 'सरप्राइज' वाले ट्वीट से लोगों के बीच क्रिएट किया सस्पेंस

अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर फ़ैंस को जुड़े रहने के लिए कहा

अभिषेक ने कल अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर कहा, 'दोस्तों! आप सभी के लिए एक सरप्राइज है । जुड़े रहें!!' इसके बाद से ही उनके फ़ैंस उनके इस सरप्राइज का बेसब्री से इंतजार कर रहे है ।

हालांकि अभी तक अभिषेक ने अपने इस सरप्राइज का सस्पेंस नहीं खोला है । अभिषेक के इस सरप्राइज ट्वीट पर कुछ यूजर्स ने दूसरी बार पापा बनने के कयास लगाने शुरू कर दिए ।

यह भी पढ़ें : शाहरुख खान-सुजॉय घोष की फ़िल्म बॉब बिस्वास में अभिषेक बच्चन को मिला लीड रोल

अपने इस ट्वीट के बाद अभिषेक ने अपने पापा अमिताभ बच्चन की फ़िल्म झुंड का एक टीजर भी शेयर किया । और जब उनके यूजर्स ने पूछा कि कहीं फिल्म झुंड का टीजर ही तो उनका सरप्राइज नहीं था इस पर अभिषेक ने लाइक (थम्सअप) का सिंबल दिया ।