अभी कुछ दिन पहले हमने आपको बताया था कि सोनम कपूर की आगामी फ़िल्म द जोया फ़ैक्टर की शूटिंग इसी हफ़्ते से शुरू होने जा रही है । और अब हमारे पास फ़िल्म से जुड़ी अन्य लेटेस्ट खबर है । सोनम कपूर की इस फ़िल्म की शूटिंग आज से मुंबई में शुरू हो रही है । इस फ़िल्म में सोनम कपूर के रियल लाइफ़ अंकल यानी संजय कपूर उनके पिता के रूप में दिखाई देंगे । शूटिंग की शुरूआत सोनम के फ़ैमिली सीन से होगी और दुलकएर सलमान इस हफ़्ते के अंत में फ़िल्म की शूटिंग शुरू करेंगे ।

सोनम कपूर, संजय कपूर और सिकंदर खेर के फ़ैमिली सीन के साथ आज से शुरू हुई द जोया फ़ैक्टर की शूटिंग

सोनम कपूर ने मुंबई में शुरू की शूटिंग

यदि खबरों की मानें तो, सोनम अपनी इस फ़िल्म की शूटिंग आज से एक शानदार सोबो (दक्षिण मुंबई) अपार्टमेंट से करने वाली है । हालांकि अन्य जानकारी को गुप्त रखा गया है । वहीं खबरे आ रही हैं कि, फ़िल्म मेकर्स कुछ फ़ैमिली सीन को शूट करेंगे । हमने आपको पहले ही बताया था कि, सोनम के असल जिंदगी के चाचा, संजय कपूर इस फ़िल्म में उनके पिता के रूप में दिखाई देंगे । वहीं सिकंदर खेर उनके भाई के रूप में दिखाई देंगे ।

अभी फ़िलहाल ह्ल्के-फ़ुल्के फ़ैमिली सीन शूट किए जाएंगे

खबरों के अनुसार, ये तीनों इस हफ़्ते कुछ हल्के-फ़ुल्के फ़ैमिली सीन को शूट करेंगे । जबकि फ़िल्म कि मुख्य अभिनेता दुलकेएर सलमान इस तिकड़ी को इस शुक्रवार को ज्वाइन करेंगे ।

प्रोजेक्ट पर अपने उत्साह को व्यक्त करते हुए फॉक्स स्टार स्टूडियो, की मुख्य क्रिएटिव ऑफिसर रुचा पाठक ने फ़िल्म से जुड़ी खबरों के बारें में बात की । आपको बता दें कि फ़िल्म द जोया फ़ैक्टर दरअसल, इसी नाम की नोवल जिसे अनुजा चौहान ने लिखा था, पर बेस्ड है ।

शूटिंग शेड्यूल की बात करें तो, फ़ैमिली सीन शूट करने के बाद, फ़िल्म की टीम क्रिकेट के सीन भी शूट करेगी । आपको बता दें कि इस फ़िल्म में क्रिकेट का काफ़ी अहम रोल है । क्रिकेट के सीन, लोकप्रिय क्रिकेट ग्राउंड्स जैसे नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में फ़िल्माए जाएंगे । रुचा ने इस खबर की पुष्टि की ।

यह भी पढ़ें : सिकंदर खेर के रूप में सोनम कपूर को मिला अपना ऑनस्क्रीन भाई

द ज़ोया फ़ैक्टर की बात करें तो, सोनम इस फ़िल्म में एक एडवरटाइजर प्रोफ़ेशनल बनी है और दुलकएर सलमान एक हैंडसम क्रिकेटर निखिल कोड़ा का किरदार अदा कर रहे है । यह फ़िल्म इसी नाम की किताब पर बेस्ड है जिसे अनुजा चौहान ने लिखा । यह एक ऐसी आत्मनिर्भर लड़की की कहानी है जिसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब वह एक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए लकी चार्म बन जाती है ।