ये हर किसी को पता है की विद्या बालन श्रीदेवी की बहुत बड़ी फ़ैन हैं > और भाग्य का करिश्मा तो देखिए की श्रीदेवी के सुपरहिट गाने 'हवा हवाई', जो 1987 में आई ब्लॉकबस्टर फ़िल्म मिस्टर इंडिया का गाना है, को विद्या बालन अभिनीत आगामी हल्की-फ़ुल्की कॉमेडी फ़िल्म तुम्हारी सुलु, जिसे टी-सीरीज और एलीपस एंटरटेनमेंट द्दारा प्रोड्यूस्ड और प्रसिद्ध एड-मैन सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्देशित किया जाएगा, में एक नए रूप में दिखाया जाएगा ।

यह आकॉनिक गाना तनिष्क बागची, जिसके पुनर्निमित गाने 'हम्मा हम्मा' और 'तम्मा तमा' हिट साबित हुए, द्वारा फ़िर से नए रूप में बनाया जाएगा । निर्माताओं का मानना है कि एक नई आवाज से गाने को फिर से गाए जाने के बजाय, कविता कृष्णमूर्ति की आवाज़ को बनाए रखना बुद्धिमानी होगी, क्योंकि ये गाना उनकी आवाज के कारण और भी ज्यादा मजेदार हो गया है ।

राजीव सुरती जून में इस गाने को कॉरियोग्राफ़ करेंगे, इस बारें में फ़िल्म के निर्देशक त्रिवेणी ने कहा कि, "मैं फिल्म में इस तरह के एक पंथ संख्या के लिए उत्साहित हूँ । यह फ़िल्म के लिए अहम रोल निभाएगा और ये महज कोई रिमिक्स नहीं होगा । हमारा इरादा इस गाने को सम्मान देना है । इस गाने पर विद्या और नेहा धूपिया को थिरकते हुए देखने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं ।”

फ़िल्म की बात करें तो तुम्हारी सुलु दुनियाभर में 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।