
वो राणा दग्गुबाती थे, जिन्होंने बाहुबली जैसी यादगार फ़िल्म में प्रभास से टक्कर ली । और अब नील नितिन मुकेश, जो बॉलीवुड में लेटेस्ट बैडमैन हैं, प्रभास की अगली फ़िल्म साहो में प्रभास से मुकाबला करेंगे ।
नील, जो पिछले एक साल से ग्रे और ब्लैक किरदार की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं, संभवतः एक मुख्य हीरो के रूप में सफ़ल नहीं हो पाए, अब साहो फ़िल्म में एक मुख्य विरोधी किरदार में नजर आएंगे ।
फ़िल्म की क्रिएटिव टीम से जुड़े सूत्र के मुताबिक, "हालांकि प्रभास देश के सबसे बड़े स्टार है, वह अपने बाहुबली प्रोजेक्ट के बाद कोई छोटी-मोटी फ़िल्म नहीं करेंगे । बाहुबली ने सभी को जागरुक कर दिया कि नैतिक संघर्ष को संतुलित करने के लिए यह कितना महत्वपूर्ण है । प्रभास का बाहुबली एक्ट बेकार हो गया होता यदि राणा के एक्शन जोरदार नहीं होते तो ।”
यह सुनने में आ रहा है कि साहो में प्रभास के साथ नील के कई हैंड-टू-हैंड मुकाबले होंगे । सूत्र के मुताबिक, "प्रभास के बाद, नील पहले कलाकार हैं जिन्हें साहो के लिए साइन किया गया । साहो में नील का किरदार बहुत दमदार है । नील साहो में बहुत बुरे खलनायक बनने वाले हैं, और उनका ये किरदार भारतीय सिनेमा में विलेन को फ़िर से पारिभाषित करेगा ।”
















