
फ़िल्म का ट्रेलर हमेशा फ़िल्म की एक झलक को दर्शाता है जिससे फ़िल्म को पसंद किसे जाने के संकेत मिलते है । आखिरकार हर किसी को अपने चहेते स्टार की फ़िल्म का बेसब्री से इंतजार होता है और जैसे ही फ़िल्म का प्रोमो रिलीज होता है लोगों का उत्साह फ़िल्म के लिए और भी ज्यादा बढ़ जाता है । कई बार देखा गया है कि फ़िल्म का ट्रेलर फ़िल्म की ओपनिंग को शानदार बना देता है और कई बार इसका उलट भी होता है ।
लेकिन यदि टाइगर जिंदा है, की बात करें तो, इसके हालिया रिलीज ट्रेलर ने तो एक मिसाल ही कायम कर दी । हब से यशराज फ़िल्म्स ने अपनी फ़िल्म टाइगर जिंदा के ट्रेलर की रिलीज डेट, जो कि 7 नवंबर थी, का ऐलान किया, तब से दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार करने लगे । और जब ट्रेलर रिलीज हुआ तो, सोशल मीडिया पर प्रशंसकों कि दीवानगी का आलम यह है कि ट्रेलर रिलीज़ के कुछ समय बाद ही यह सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से छा गया । सलमान खान के लिए लोगों के पागलपन के अलग पैमाने ही तय हो गए ।
आज के समय में यह बहुत दुर्लभ है कि किसी फ़िल्म का ट्रेलर इस तरह से उत्साह बढ़ा दे । दर्शकों के उत्साह का सबूत ये है कि सलमान खान की फ़िल्म के ट्रेलर को महज 24 घंटे के अंदर यूट्यूब और फ़ेसबुक पर 2.6 करोड़ बार देखा जा चुका है । यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है क्योंकि इससे पहले किसी भी फ़िल्म को इतने कम समय में इतनी बार नहीं देखा गया है । इससे पहले, दीवाली पर रिलीज हुई फ़िल्म गोलमाल अगेन ने 3 करोड़ व्यू प्राप्त किए थे लेकिन 48 घंटे में । यह टाइगर जिंदा है, द्वारा फैले उत्साह को दर्शाता है और आने वाले दिनों में यह और भी ज्यादा बढ़ेगा । और यदि ट्रेलर को इतना ज्यादा पसंद किया जा रहा है तो इसका मतलब यह है कि फ़िल्म को ग्रांड ओपनिंग मिलने के संकेत भी प्रबल है ।
टाइगर जिंदा है साल 2012 में आई ब्लॉकबस्टर फ़िल्म एक था टाइगर, का सीक्वल है । सलमान खान और कैटरीना कैफ़ अभिनीत ये फ़िल्म अली अब्बास जफ़र द्दारा निर्देशित की गई है और यह 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















