
सनी देओल और अनिल शर्मा ने गदर; एक प्रेम कथा, सहित कुल चार फ़िल्मों में एक साथ काम किया । हालांकि दोनों ने पिछले कुछ सालों से फ़िल्म सिंह साहब द ग्रेट, के बाद साथ काम नहीं किया है । लेकिन अब खबर आ रही है कि ये दोनों एक बार फ़िर से एक दूसरे के साथ काम करने पर विचार कर रहे है ।
और इस फ़िल्म का नाम होगा कवच । हमने सुना है कि अनिल शर्मा ने हाल ही में सनी देओल से मुलाकात की और अपने पहले तालमेल को ध्यान में रखते हुए सनी ने तुरंत इस फ़िल्म का हिस्सा बनने के लिए हां कह दी । हालांकि फ़िल्म के बारें में सभी डिटेल गुप्त रखी गई है लेकिन फ़िर भी कहा जा रहा है मेकर्स इस फ़िल्म को अगले साल शुरू करेंगे । रिलीज डेट भी लॉक होने की बात च रही है जो कि 2018 के अंत की होगी या 2019 की । फ़िलहाल बाकी बातें फ़ाइनल नहीं की गई है ।
फ़िलहाल, यह सुनने में आया है कि अनिल शर्मा अपने बेटे उत्कर्ष की डेब्यू फ़िल्म जीनियस पर पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं । फिल्म निर्माता ने खुद ही कहा था कि वह वर्तमान में वह जीनियस में काफ़ी व्यस्त है और अन्य किसी फ़िल्म के बारें में बात नहीं करना चाहते हैं । निर्देशक ने वर्तमान में अपने भविष्य के परियोजनाओं पर एक कट्टर चुप्पी बनाए रखी हैं ।
सनी देओल और अनिल शर्मा के सहयोग वाली फ़िल्मों की बात करें तो, अतीत में उनकी दूसरी फ़िल्म थि, द हीरो-लव स्टोरी ऑफ़ ए स्पाई, जिसमें सनी देओल और प्रीति जिंटा नजर आईं थी और इस फ़िल्म से प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में अपना कदम रखा था । और तीसरी फ़िल्म थी, अपने, जिसमें सनी देओल अपने पिता धर्मेद्र और भाई बॉबी देओल के साथ नजर आए थे ।
















