खेल और बॉलीवुड का हमेशा से ही एक गहरा नाता रहा है और क्रिकेट के मैदान में भी देखने को मिलता है । लेकिन अब ये भागीदारी क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों में भी बढ़ रही है । फ़ुटबॉल से लेकर कबड्डी तक खेलों में बॉलीवुड ने अपनी रुचि बढ़चढ कर दिखाई । और अब एक ऐसा ही खेल, बॉक्सिंग भी बॉलीवुड के बीच लोकप्रिय हो गया है इसलिए कई बॉलीवुड कलाकारों ने बॉक्सिंग टीम को खरीदा है और अब इस खेमे में सुशांत सिंह राजपूत भी शामिल हो गए हैं ।

सुशांत सिंह राजपूत अब दिल्ली ग्लैडियेटर्स, जो कि सुपर बॉक्सिंग लीग की एक टीम है, के मालिक है । इस बारें में उत्साहित सुशांत ने बताया कि वह सिलवेस्टर स्टेलोन की फ़िल्म रॉकी के बहुत बड़े फ़ैन है और इसलिए उन्होंने बॉक्सिंग टीम को खरीदा ताकि वह इस खेल के प्रति अपना प्यार जाहिर कर सके । यह टूर्नामेंट पुरुषों और महिलाओं की आठ टीमों के बीच 7 जून से शुरू होने वाला है । वहीं दूसरी तरफ़, अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने के बारे में बात करते हुए, सुशांत का मानना है कि उसके पास पर्याप्त समय है क्योंकि वह केवल दो से तीन घंटे तक ही सोते है । इसलिए, वह टीम में पूरी तरह से घुस जाने की योजना बना रहे है । । इसके अलावा, उन्होंने यह जोर देते हुए कहा कि टीम खरीदने से अन्य कलाकारों, जिन्होंने टीम पहले से खरीद रखी है, उनके संबंधों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा । सुशांत चाहते हैं कि उनकी टीम जीते लेकिन यदि नहीं भी होता है तो इससे उन्हें कोई फ़र्क नहीं पड़ेगा ।

सुशांत के अलावा, कई अन्य बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी खेलों में निवेश करती हैं और उनमें शामिल हैं सुनील शेट्टी, राणा दग्गुबती, रणदीप हुड्डा और सोहेल खान ।