ऐसा लगता है, निर्माता साजिद नाडियाडवाला और दिग्गज निर्देशक डेविड धवन की आगामी फ़िल्म जुड़वा 2 बॉक्सऑफ़िस के रिकॉर्ड तोड़ने का मन बना चुकी है । फ़िल्म में कोई कमी न रह जाए, इसलिए, जुड़वा 2 के मेकर्स सेंसर बोर्ड के पास स्वैच्छिक कटौती के लिए पहुंचे ।

नहीं, सेंसर बोर्ड की कोई ज़रूरत नहीं थी । लेकिन निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक डेविड धवन चाहते हैं कि उनकी सुपरसोनिक-गति वाले कॉमेडी फ़िल्म एकदम स्वच्छ हो इसलिए यदि कुछ कटौती हो जाए तो भी गम नहीं । जानकार सूत्र के मुताबिक, "जुड़वा 2 सेंसर बोर्ड के पास दो बार गई । पहली बार, सेंसर बोर्ड ने जुड़वा 2 से 6 कटौती करने के लिए कहा , जिसमें एक तो था जब वरुण धवन भगवान कृष्ण के अवतार में सैक्साफ़ोन बजा रहे हैं, उसके बाद डबल मीनिंग वाले डायलॉग के साथ कटौती का आदेश दिया गया साथ ही, हाथ में शराब की बोतल का पकड़ना जैसे कुछ सीन को काटने का आदेश दिया गया । लेकिन इसके बाद भी जुड़वा टीम सीबीएफ़सी के पास स्वैच्छिक कटौती के लिए वापस चली गई ताकि उनकी फ़िल्म एक साफ़-सुथरी फ़िल्म के रूप में सामने आए ।”

सीबीएफसी का नियम है कि, सेंसर प्रमाणन के बाद कोई भी परिवर्तन सीबीएफसी के नोटिस में लाया जाना चाहिए क्योंकि किसी भी सीन को हटाने या जोड़े जाने पर प्रमाणीकरण अमान्य हो जाता है । सूत्र के मुताबिक, "जुड़वा टीम सीबीएफसी के पास फ़िर से गई, यह निश्चित करने के लिए कि बाद में कोई विवाद खड़ा न हो । यह फिल्म अब 2 घंटे 27 मिनट लंबी है ।"