
बॉलीवुड का ऐसा सुपरस्टार, जिसका नाम यदि किसी भी फ़िल्म के साथ जुड़ जाए तो वो अपने आप ही हिट हो जाती है । बॉक्सऑफ़िस पर एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बनाने वाली फ़िल्मों की लाइन लगाने वाले वो सुपरस्टार हैं बॉलीवुड के 'दबंग', 'बजरंगी भाईजान', और 'सुल्तान' सलमान खान, जो आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं ।
फ़िल्म इंडस्ट्री में सलमान खान एक ऐसा नाम है जिसकी चाहत हर किसी को है, हर फ़िल्ममेकर की इच्छा होती है कि सलमान खान उनकी फ़िल्म का हिस्सा बने, हर अभिनेत्री की चाहत होती है कि वो सलमान खान के साथ काम करे । आज के समय में जहां फ़िल्ममेकर अपनी फ़िल्म को हिट कराने के लिए उसके प्रमोशन में लाखों-करोड़ों पैसा पानी की तरह बहा देते हैं लेकिन यदि उस फ़िल्म का हिस्सा सलमान खान है तो फ़िल्म को हिट कराने के लिए सलमान खान का नाम ही काफ़ी है । जैसा की कहते है…सलमान खान…सिर्फ़ नाम ही काफ़ी है, एक ऐसा नाम जो चुंबक की तरह दर्शकों को थिएटर तक खींच लेता है । इसलिए सलमान खान अब बॉलीवुड के 'सुल्तान' सलमान खान बन गए हैं ।
बॉलीवुड हंगामा से जुड़कर आप भी हमारे साथ अपने चहेते सुपरस्टार सलमान खान को उनके जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं नीचे लिखकर भेज सकते हैं :
















