शाहरुख खान, जो 2 नवंबर को 53 साल के हुए, ने अर्ध-प्रायोगिक सिनेमा किया है । बीते साल शाहरुख को हमने उनकी इमेज से अलग हटकर फ़िल्में करते हुए देखा, जैसे आलिया अभिनित्त डियर जिंदगी, गुजरात बेस्ड असल जिंदगी के शराब विक्रेता की भूमिका वाली रईस, उनकी खुद की फ़ैन और टू्रिस्ट गाइड बनकर एक गुजराती टूरिस्ट से फ़्लर्ट करने वाली फ़िल्म जब हैरी मेट सेजल ।

इनमें से किसी भी अर्ध-प्रायोगिक सिनेमा ने उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं दिए । इस अनुभव के बाद अब एक बार फ़िर शाहरुख खान ने मुख्यधारा के सिनेमा में एक बड़े पैमाने पर लौटने का फैसला किया है ।

उन्होंने अपने करीबी दोस्तों से यह कबूला कि वह अब अपरंपरागत भूमिकाओं को कर-कर कर थक गए हैं । प्रयोगात्मक चरण अब पूरा हुआ । और अब शाहरुख खान अपने कंफ़र्ट जोन में वापस लौट आए हैं । उन्होंने अपने पुराने दोस्तों, फरहा खान और करण जौहर को उनकी फ़िल्म के लिए हां कह दिया है, जिनके साथ उन्होंने सबसे ज्यादा फिल्में की हैं ।

अब सवाल यह है कि, वह किसकी फ़िल्म को पहले करेंगे ? बेहद करीबी सूत्र के मुताबिक, ''फ़राह और करण दोनों ही अपनी-अपनी स्क्रिप्ट को लेकर तैयार हैं । और अब ये फ़ैसला करना शाहरुख का काम है कि वह साल 2018 में किसको अपनी डेट्स दें । दोनों की ही फ़िल्मों में वह रोमांटिक हीरो के रूप में आएंगे, जिसके लिए वह जाने जाते हैं ।”

शाहरुख खान के साथ काम करने वाले एक फिल्म निर्माता का कहना है कि सुपरस्टार ने वह किया है जो वह नहीं है । ''उन्होंने अपंरम्परागत फ़िल्मों को न नहीं कहा है । लेकिन आनंद एल रय की फ़िल्म, जहां वह बौने बने हैं,के बाद, आप शाहरुख को काफ़ी लंबे समय तक अलग हटकर भूमिका निभाते हुए नहीं देख पाओगे ।"