
गुजरात चुनाव तक संजय लीला भंसाली की फ़िल्म पद्मावती को रोकने की इच्छा वाली भाजपा की तमाम अटकलों को खारिज करते हुए, भाजपा के आधिकारिक प्रवक्ता शाइना ने कहा, '"कृपया अफवाह पर ध्यान मत दो । इस प्रकार की बातों में कोई सच्चाई नहीं है ।''
फ़िल्म की रिलीज के पक्ष में आते हुए शाइना ने कहा कि, "हर कलाकार जैसे चाहता है, उसे अभिव्यक्ति की आज़ादी है । और इच्छुक दर्शकों के हर सदस्य को खुद के लिए अनुभव करने का अधिकार है कि कलाकार ने क्या बनाया है । किसी व्यक्ति या संगठन को रचनात्मकता और कलाकार के बीच आने का हक नहीं है ।"
अपनी पार्टी की ओर से बोलते हुए शाइना एनसी चाहती हैं कि पद्मावती अपनी तय रिलीज डेट पर ही रिलीज हो । "फ़िल्म को रिलीज होने दो । फ़िल्म के कंटेंट में कुछ भी असंतोषजनक है या नहीं, यह दर्शकों को तय करने दें । यदि ऐसा होता है, तो आप हर तरह से आपत्तिजनक के खिलाफ विरोध कर सकते हैं । विचार-विभिन्नता एक मूल लोकतांत्रिक अधिकार है । लेकिन प्लीज जल्द बाजी न करें । आप फ़िल्म को देखे बिना जज नहीं कर सकते हैं ।"
















