पुरुषों के सजने-संवरने के प्रति समर्पित लोकप्रिय ब्रांड, वाइल्ड स्टोन, ने बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर के साथ सोच, स्‍टाईल और आत्मविश्वास से भरी एक और मनोरंजक कहानी के साथ वापसी की है । उनकी टैगलाइन "लोग तो नोटिस करेंगे" की शपथ लेते हुए, खुशबू का उपयोग आईसीसी विश्व कप 2019 में पूरी दुनिया के दर्शकों के दिलों को जीतने के लिए किया गया है । वाइल्ड स्टोन द्वारा देश के सबसे सजीले, आकर्षक और आत्मविश्वास से भरे युवा आइकन, रणबीर कपूर का एम्बेसडर के रूप में चयन करना, वाइल्‍ड स्‍टोन के अपने मूल्यों के अनुरूप है ।

वाइल्ड स्टोन ने रणबीर कपूर को बनाया अपना ब्रांड एम्बेसडर

 

रणबीर कपूर खीचेंगे लोगों का ध्यान

मैकेनरो के संस्थापक और एमडी, श्री नरेंद्र डागा ने बताया कि “रणबीर का शांत व्यवहार और उनकी सहज संवेदनाएं पूरी तरह से हमारे ब्रांड वाइल्ड स्टोन के अनुरूप हैं । हम सभी मॉडर्न-कॉन्फिडेंट-इनक्लूसिव मैस्क्युलिनिटी की सोच वाले हैं और मुझे खुशी है कि रणबीर जैसे युवा आइकन ने हमारे साथ साझेदारी करने का निर्णय लिया है ।”

इस विशेष साझेदारी का लाभ उठाने के लिए, वाइल्ड स्टोन ने अपने क्रिएटिव पार्टनर- ओगिल्वी, और प्रोडक्शन पार्टनर गुड मॉर्निंग फिल्म्स के साथ, हाल ही में आईसीसी विश्व कप 2019 पर केंद्रित एक अभियान शुरू किया है । इसके लिए क्रिकेट विश्व कप के जोशीले माहौल में, ब्रांड की "खुशबू" वाली विशेषता को स्‍थापित करने के लिए तीन लघु फिल्मों का संकलन किया गया है । इन फिल्मों में दिखाया गया है कि कैसे “खुशबू” का चतुराई से इस्तेमाल करते हुए रणबीर दुनिया भर में अपने दोस्तों को हमारे राष्ट्र का समर्थन करने के लिए कहते हैं । कहानी का विषय युवा, हास्‍य से भरपूर और रणबीर के खास करिश्मेसे जुड़ा हुआ है ।

श्री डागा ने यह भी कहा कि “वाइल्ड स्टोन और रणबीर कपूर दोनों में आत्मविश्वास की खुशबू है, और तय है कि यह संपूर्ण साझेदारी दर्शकों के बीच एक स्थायी छाप छोड़ेगी ।”युवाओं के बीच भारी लोकप्रियता हासिल करने के साथ ही, वाइल्ड स्टोन का उद्देश्य अब बेहद प्रतिभाशाली बॉलीवुड सुपरस्टार के साथ मिलकर पूरे भारत में ब्रांड को अधिक प्रसिद्धि दिलाना है ।