रणवीर सिंह जल्द ही रोहित शेट्टी द्दारा निर्देशित आगामी कॉप ड्रामा फ़िल्म सिंबा के साथ स्क्रीन पर दहाड़ मारने केलिए तैयार है । इस फ़िल्म में रणवीर का कभी न देखा गया एक्शन अवतार देखने को मिलेगा । वैसे रणवीर सिंह ने अपने अभी तक के फ़िल्मी करियर में सभी तरह के किरदारों को निभाकर तारीफ़ें लूटी हैं फ़िर चाहे वो रोमांटिक रोल हो या नेगेटिव, सभी रोल में रणवीर को पसंद किया गया । लेकिन अव रणवीर सिंह की इच्छा कॉमेडी रोल निभाने की है, जो उन्होंने अभी तक नहीं निभाया है । और इस बात का खुलासा खुद रणवीर ने सिंबा के प्रमोशन के दौरान किया ।

रणवीर सिंह को अंदाज अपना अपना 2 में काम करना है
सिंबा के प्रमोशन के दौरान रणवीर ने अपने फैंस के लिए ट्विटर पर #AskSimmba नाम से सेशन भी शुरू किया । इसमें एक ट्विटर यूज़र ने रणवीर से सवाल किया कि क्या वह कभी कॉमिडी फिल्म करेंगे । इसके जवाब में रणवीर ने उस फिल्म को चुना है जो अपने समय की सुपर डुपर हिट फिल्मों में गिनी जाती है । रणवीर कॉमेडी जॉनर में आमिर खान - सलमान खान की फिल्म अंदाज अपना अपना को चुना और इच्छा जताई कि वह इसके सीक्वल में काम करना चाहते हैं । रणवीर ने कहा कि, ‘मैं उम्मीद कर रहा हूं कि कोई जानदार और जबरदस्त कॉमेडी फिल्म मुझे मिले । शायद ‘अंदाज अपना अपना 2?’
रणवीर होंगे एकदम परफ़ेक्ट च्वाइस
वैसे यदि अंदाज अपना अपना क सीक्वल बनता है तो उसमेम रणवीर की कास्ट एकदम परफ़ेक्ट साबित होगी और वो अपने किरदार के साथ पूरा न्याय कर पाने में भी सक्षम होंगे और दूसरे लीड रोल की बात करें तो उसके लिए अर्जुन कपूर से बहतर च्वाइस कोई और नहीं हो सकती । असल में खुद रणवीर ने भी एक बार फ़िर अर्जुन के साथ काम करने की इच्छा जताई है । बस अब दर्शकों को अंदाज अपना अपना के सीक्वल का इंतजार है वो भी रणवीर के साथ ।
फ़िलहाल रणवीर के लिए सिंबा पहले है इसलिए उन्होंने शादी के बाद तुरंत इस फ़िल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया और अब इसके रिलीज होने के बाद ही वह अपनी नई-नवेली दुल्हन दीपिका पादुकोण के साथ अपने हनीमून पर जाएंगे ।
बता दें कि रणवीर अभिनीत सिंबा 28 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है । इस फ़िल्म में उनके साथ सारा अली खान और सोनू सूद भी नजर आएंगे । इसके अलावा इस फ़िल्म में अजय देवगन का भी एक कैमियो होगा ।
















