17 साल पहले रिलीज़ हुई अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम कल्ट कॉमेडी फ़िल्म में से एक है । इस फ़िल्म में अनिल कपूर ने ‘मजनू भाई’ और नाना पाटेकर ने ‘उदय शेट्टी’ का ऐसा यादगार किरदार निभाया था की लोग आज भी उसे नहीं भूले हैं । अनिल कपूर और नाना पाटेकर ने 2015 में बनी वेलकम फ़्रेंचाइज़ी की नेक्स्ट फ़िल्म, वेलकम 2 में अभी अपने-अपने रोल को प्ले किया । लेकिन अब जब इस फ़्रेंचाइज़ी का तीसरा पार्ट बन रहा है, जिसका नाम वेलकम टू द जंगल है, में अनिल कपूर और नाना पाटेकर नज़र नहीं आएंगे । फ़ैंस के लिए ये खबर यकीनन निराशाजनक है, लेकिन साथ ही वे ये जानना चाहते हैं कि आख़िर क्यों अनिल कपूर और नाना पाटेकर वेलकम टू द जंगल का हिस्सा नहीं है । इस पर अब फ़ाइनली, नाना पाटेकर ने चुप्पी तोड़ी है और वो अहम वजह बताई है जिसकी वजह से उन्होंने इस फ़िल्म को करने से इंकार किया ।

नाना पाटेकर ने बताई वेलकम टू द जंगल नहीं करने की वजह
लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में नाना पाटेकर ने खुलासा किया कि वो और अनिल कपूर वेलकम 3 का हिस्सा क्यों नहीं हैं । नाना ने 2007 में की कल्ट कॉमेडी वेलकम की सक्सेस का क्रेडिट डायरेक्टर अनीस बज्मी को दिया । उन्होंने बताया कि उन्हें शुरू में 'उदय भाई' का किरदार निभाने को लेकर कंफ्यूजन था, इसीलिए उन्होंने अनीस से अपनी मां की कसम खाने को कहा कि ये किरदार नाना को सूट करेगा ।
नाना पाटेकर ने आगे कहा, “लेकिन यह पूरा नहीं होता, अगर अनिल और मैं साथ में नहीं होते । अगर अनिल और मैं साथ होते, तभी वेलकम इस तरह से बन पाती । अगर आप मुझे हटा देते हैं तो वो अकेले वेलकम नहीं बना सकते ।”
इसी के साथ नाना ने आगे कहा, साल 2015 में वेलकम बैक सफल नहीं रही और यही वजह रही कि उन्होंने और अनिल ने अहमद खान के डायरेक्शन में बनी वेलकम 3 ठुकरा दी । नाना ने कहा, “वेलकम 3 के लिए हमसे संपर्क किया गया था, लेकिन हमने मना कर दिया । कहानी ही नहीं है । उतना मजा नहीं आया ।”
27 दिसंबर 2024 में रिलीज होने वाली वेलकम टू जंगल एक मल्टीस्टारर फिल्म है । इसमें जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार, आफताब शिवदसानी, अरशद वारसी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, मीका सिंह दलेर मेहंदी, राहुल देव, मुकेश तिवारी, शारिब हाशमी, यशपाल शर्मा, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी सहित कई सितारे नजर आने वाले हैं ।
















