7 साल के लंबे इंतज़ार के बाद फ़ाइनली सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक-दूजे के हो गए । रविवार 23 जून को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने कोर्ट मैरिज की और उसके बाद सितारों से सजा ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया । रिपोर्ट्स के मुताबिक, ससुराल पहुंचने के बाद जहीर इकबाल ने अपनी पत्नी सोनाक्षी को करोड़ों का गिफ्ट दिया है ।

शादी के बाद जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा को गिफ्ट में दी 2 करोड़ रू की लग्ज़री BMW i7 कार

जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा को करोड़ों का गिफ्ट दिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा को जहीर इकबाल ने बीएमडब्ल्यू i7 इलैक्ट्रिक कार गिफ्ट की है, जिसकी कीमत करोड़ों में है । इस लग्जरी व्हाइट कलर की बीएमडब्ल्यू आई 7 कार की कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है । सोनाक्षी सिन्हा की नई कार का एक वीडियो भी यूट्यूब पर वायरल हो रहा है । यह वीडियो उस समय रिकॉर्ड किया गया था, जब दोनों मुंबई के बास्टियन में अपने रिसेप्शन के लिए जा रहे थे ।

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने शादी से पहले एक-दूसरे को 7 साल तक डेट किया है । दोनों फिल्म डबल एक्सएल फिल्म में साथ काम कर चुके हैं । इसके अलावा कपल कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुके हैं ।

मालूम हो कि यह देश में BMW द्वारा बेची जाने वाली सबसे महंगी इलेक्ट्रिक सेडान है और बॉलीवुड स्टार्स के बीच काफी पॉपुलर है । BMW i7 दो वेरिएंट में उपलब्ध है: 740 xDrive60 और M70 xDrive 740 में 536 bhp की पावरफुल पावर और 745 Nm का टॉर्क मिलता है, जबकि M70 में 641 bhp का अधिकतम आउटपुट और 1015 Nm का चौंका देने वाला पीक टॉर्क मिलता है । दोनों वेरिएंट शानदार रेंज देते हैं - 740 में 625 किलोमीटर और M70 में 560 किलोमीटर। एक्सेलेरेशन भी उतना ही शानदार है, 740 4.7 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ लेती है और M70 सिर्फ़ 3.7 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ लेती है ।