
आलिया भट्ट और मेघना गुलजार की फ़िल्म राजी की टीम इन दिनों अपनी फ़िल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग के लिए पटियाला में हैं । आपको बता दें कि इस वीकेंड बलात्कार के आरोप में दोषी पाए गए बाबा गुरमीत राम रहीम के गिरफ़्तार होने के बाद दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में तनावपूर्ण माहौल हो गया ।
ऐसे में राजी की फ़िल्म की शूटिंग करना खतरे से खाली नहीं रहा । और फ़िल्म की स्टार और क्रू की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फ़िल्म की शूटिंग कैंसिंल कर दी गई । जब हमारा इस मामले में पटियाला में स्थित आलिया भट्ट के साथ संपर्क हुआ तो उन्होंने कहा कि, "हम सभी यहां सुरक्षित हैं । शूटिंग कुछ दिनों के लिए स्थगित हो गई क्योंकि यहां कर्फ्यू है । वैसे कोई चिंता की बात नहीं है ।"
पटियाला में राजी के क्रू के एक सदस्य के मुताबिक,"सच कहूँ तो यहां की स्थिति काफी अस्थिर है । हम सभी होटल के भीतर रह रहे हैं जब तक संकट खत्म नहीं हो जाता है । हर कोई चिंता में है । गुलजार साब न केवल अपनी बेटी (निर्देशक मेघना गुलजार) के लिए ही नहीं बल्कि पूरी यूनिट के लिए चिंताग्रस्त हैं ।"
पटियाला के हिस्से की शूटिंग के बाद, राजी का क्रू कश्मीर के लिए रवाना हो जाएगा जहां फिल्म का प्रमुख हिस्सा शूट किया जाएगा । यहां भी शूटिंग करना आसान नहीं होगा । मुझे लगता है कि हम हमारी फिल्म के लिए कुछ चुनौतीपूर्ण स्थानों को देख रहे हैं । आलिया भट्ट हर चुनौती के लिए तैयार है । उनका फ़ोकस और एकाग्रता देखने लायक है ।” क्रू के अहम सदस्य ने बताया ।
















