पौराणिक कहानी पर आधारित आदिपुरुष में बाहुबली फ़ेम प्रभास अच्छाई के प्रतीक बनकर नजर आएंगे । वहीं बुराई पर अच्छाई की जीत के इर्द-गिर्द घूमती आदिपुरुष में सैफ़ अली खान विलेन के रूप में नजर आएंगे । इस फ़िल्म में प्रभास के अपोजिट अभी कोई भी एक्ट्रेस फ़ाइनल नहीं की गई है क्योंकि मेकर्स को अभिनेता के अपोजिट बॉलीवुड की कोई नंबर वन अभिनेत्री की तलाश है ।

प्रभास की आदिपुरुष में सीता के किरदार के लिए अभिनेत्री चाहिए
प्रभास अब अपने आपको महज तेलुगु अभिनेता के रूप में पेश करने में कोई दिलचस्पी नहीं रखते हैं । बाहुबली और साहो के बाद प्रभास खुद को एक नेशनल स्टार के रूप में पेश कर रहे हैं । इसलिए मेकर्स कॉस्ट्यूम ड्रामा आदिपुरुष में प्रभास के अपोजिट बॉलीवुड की कोई टॉप अभिनेत्री कास्ट करना चाहते हैं ।
अश्विन नाग की फ़िल्म में प्रभास के अपोजिट पहले ही दीपिका पादुकोण को कास्ट कर लिया गया है । इसलिए अब ओम राउत की आदिपुरुष में मेकर्स ने प्रभास के अपोजिट किसी बेहतरीन अभिनेत्री की तलाश शुरू कर दी है । सूत्र ने बताया कि पहले आदिपुरुष में प्रभास के राम किरदार के अपोजिट सीता के किरदार के लिए दीपिका फ़र्स्ट च्वाइस थी । “लेकिन अश्विन नाग की फ़िल्म में पहले ही प्रभास और दीपिका की जोड़ी बन गई है । इसलिए मेकर्स बैक-टू-बैक दो फ़िल्मों में एक ही जोड़ी को कास्ट नहीं कर सकते ।” प्रभास से जुड़े सूत्र ने बताया ।
यह भी पढ़ें : CONFIRMED! एपिक ड्रामा आदिपुरुष में सैफ अली खान बनेंगे खूंखार विलेन ‘लंकेश’, प्रभास संग होगा कड़ा मुकाबला
वहीं बॉलीवुड की अन्य अभिनेत्रियों की बात करें तो, रकुल प्रीत सिंह, कियारा आडवाणी और पूजा हेगड़े, जो तेलगू सिनेमा में काम कर चुकी हैं, सीता के किरदार में फ़िट नहीं बैठती हैं । “यही तो समस्या है । सीता के किरदार के दीपिका एकदम परफ़ेक्ट च्वाइस थी । इसके अलावा और कोई भी अभिनेत्री सीता के किरदार में फ़िट नहीं बैठती है ।” सूत्र ने बताया ।
















