बेहद हॉट और सेमी पॉर्न वीडियोज के लिए मशहूर मॉडल से एक्ट्रेस बनी पूनम पांडे और उनके पति सैम बॉम्बे को गोवा की एक कोर्ट ने जमानत दे दी है । लेकिन दोनों गोवा से बाहर नहीं जा सकते हैं । बता दें कि सरकारी संपत्ति में गैर कानूनी प्रवेश और अश्लील वीडियो शूट करने के आरोप में पूनम पांडे और सैम बॉम्बे को गोवा पुलिस ने गुरुवार को हिरासत में लिया था । लेकिन अब दोनों को जमानत पर सशर्त रिहा कर दिया है । लेकिन पूनम पांडे और सैम बॉम्बे को अगले छह दिनों तक पुलिस स्टेशन में आकर रोजाना अपनी हाजिरी लगानी होगी ।

पूनम पांडे और सैम बॉम्बे को मिली सशर्त जमानत, गोवा में अश्लील वीडियो शूट करने का लगा था आरोप

पूनम पांडे को मिली जमानत

दरअसल एक दिन पहले ही गोवा फॉरवर्ड पार्टी की महिला विंग ने पूनम पांडे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी जिसमें उन पर गोवा के चपोली डैम पर अश्लील वीडियो शूट करने का आरोप लगाया गया था । जिसके बाद इस मामले में पूछताछ करने के लिए गोवा पुलिस ने पूनम और सैम को हिरासत में लिया था ।

कांग्रेस और गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) जैसी पार्टियों ने इस तरह के वीडियो शूट करने के लिए सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग पर सवाल उठाए थे । पूनम पांडे गोवा ने शूटिंग के लिए गयी थीं और Sinquerim नाम के फाइव स्टार होटल में रह रही थीं । उन्हें Calangute पुलिस ने हिरासत में लिया था और फिर कैनकोना पुलिस के हवाले कर दिया ।

पूनम पांडे और सैम बॉम्बे को मिली सशर्त जमानत, गोवा में अश्लील वीडियो शूट करने का लगा था आरोप

कानकोना शहर के चापोली बांध पर शूट के दौरान अश्लीलता को लेकर बुधवार को पूनम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था । दक्षिण गोवा जिले के कोनकोना शहर के कई नागरिकों ने इस शूटिंग के लिए सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग का आरोप लगाया था । पूनम पर आरोप है कि एक सरकारी संपत्ति में अनधिकृत रूप से प्रवेश किया और अश्लील वीडियो शूट किया । बांध का प्रबंधन संभाल रहे जल संसाधन विभाग ने शिकायत की थी । गुरुवार को कानकोना के कई बाशिंदों ने उन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शहर में बंद का आह्वान किया जिन्होंने अभिनेत्री और शूट से जुड़े दल को कथित रूप से सुरक्षा प्रदान की । पुलिस अधीक्षक ने बाद में सुरक्षा प्रदान करने वाले दो पुलिसकर्मी (निरीक्षक तुकाराम चव्हाण और एक कॉन्स्टेबल) को निलंबित कर दिया गया ।

बता दें कि इससे पहले गोवा में पूनम ने अपने पति सैम बॉम्बे पर मारपीट करने का आरोप लगाया था जिसके बाद सैम को हिरासत में ले लिया गया था । हालांकि बाद में पूनम और सैम बॉम्बे के बीच समझौता हो गया और फिलहाल दोनों साथ हैं ।