अगर आपने 1 जून को बिहार में अपना वोट डाला है, तो आपके लिए एक तोहफा है । इस हफ़्ते नई रिलीज़ हुई फ़िल्मों की अच्छी शुरुआत की एक वजह यह भी है कि सभी फ़िल्मों के लिए टिकट की कीमत 99 रुपये रखी गई है । इसके अलावा बिहार में दर्शकों को थिएटर तक लाने के लिए एक और आकर्षक ऑफर दिया गया है ।

मिस्टर एंड मिसेज माही और सावी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को मिला इलेक्शन वोटिंग का सपोर्ट ; बिहार में वोट डालने पर मिला मूवी टिकट पर 50 % का डिस्काउंट

मूवी टिकट पर वोट का असर

अब बिहार में एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए सिनेमाघरों को निर्देश दिया गया है कि वे लोकसभा चुनाव के दौरान शनिवार को मतदान करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को फिल्म टिकट पर 50 प्रतिशत की छूट दें । सिनेमा मैनेजर कनप्लेक्स पटना कुमार अभिषेक ने बताया, “हमें रविवार से मतदाताओं को 50 प्रतिशत की छूट देने के लिए कहा गया है । इसका मतलब है कि इस वीकेंड भी दर्शकों की संख्या में वृद्धि जारी रहेगी ।

शरण शर्मा की मिस्टर एंड मिसेज माही ने शुक्रवार को 6 करोड़ से ज़्यादा की शानदार कमाई की, जबकि अभिनय देव की सावी ने पहले दिन 2 करोड़ रुपये कमाए । मिस्टर एंड मिसेज़ माही अपने फ़र्स्ट वीकेंड में 17.12  करोड़ रू की कमाई कर चुकी है ।

कुमार अभिषेक ने कहा, “इससे पहले रिलीज़ हुई श्रीकांत, लापता लेडीज़ और भैया जी भी अच्छी कमाई कर रही हैं । लेकिन इतनी भी नहीं कि फ़िल्म व्यवसाय जश्न मनाने लगे । दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने के लिए पैसे का लालच तभी काम आता है जब फ़िल्म अच्छी हो । इस हफ़्ते रिलीज़ हुई फ़िल्में देखने वालों को पसंद आई हैं ।

गौरतलब है कि सावी के पूरे प्रचार का जिम्मा इसकी मुख्य अभिनेत्री दिव्या खोसला के कंधों पर है । इस फ़िल्म में अनिल कपूर, जो एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और जिन्हें सावी में अभिनय करने के लिए मोटी रकम दी गई थी, ने फ़िल्म प्रमोशन का हिस्सा बनने से सीधा इनकार कर दिया ।