नवंबर 2022 में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने महेश मांजरेकर के साथ मराठी फ़िल्म वेदत मराठे वीर दौड़े सात अनाउंस की थी । इस फ़िल्म में अक्षय कुमार छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं । इतना ही नहीं इस अनाउंसमेंट के बाद मेकर्स ने , छत्रपति शिवाजी महाराज के रूप में अक्षय का एक छोटा वीडियो भी रिलीज़ किया था जिसे खूब पसंद किया गया था । लॉन्च इवेंट के दौरान, मेकर्स ने वेदत मराठे वीर दौड़े सात को दिवाली 2023 पर रिलीज करने का भी ऐलान किया था । लेकिन इसके बाद को कोई अपडेट नहीं आया । लेकिन अब बॉलीवुड हंगामा को पता चला है कि, वेदत मराठे वीर दौड़े सात की शूटिंग बीच में ही रोक दी गई है ।

SCOOP: अक्षय कुमार की मराठी फ़िल्म वेदत मराठे वीर दौड़े सात की शूटिंग हैवी बजट के कारण बीच में रुकी ; 50% शूट हो चुकी फ़िल्म

अक्षय कुमार की वेदत मराठे वीर दौड़े सात की शूटिंग बीच में रुकी

बॉलीवुड हंगामा को पता चला है कि वेदत मराठे वीर दौड़े सात होल्ड पर चली गई है । एक सूत्र ने हमें बताया, “शूटिंग रोक दी गई है । ऐसा इसलिए क्योंकि निर्माता वसीम कुरैशी बजट की समस्या से जूझ रहे हैं । लगभग 50% शूटिंग पूरी हो चुकी है । अक्षय कुमार ने अतिथि भूमिका निभाई है और उन्होंने 3 दिनों तक शूटिंग की है । उन्हें उनकी फीस का एक बड़ा हिस्सा भी दिया गया है ।

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि अक्षय ने अपनी शूटिंग पूरी कर ली है या फिर अभी उनकी और भी शूटिंग बाक़ी है, जिसके लिए उन्हें फिर से वेदत मराठे वीर दौड़े सात के सेट पर वापस रिपोर्ट करना होगा ।

सूत्र ने यह भी कहा, “इस बारे में कोई अपडेट नहीं है कि ये सब मुद्दे कब सुलझेंगे और बाकी शूटिंग कब पूरी होगी । और जाहिर है, इसकी रिलीज की तारीख पर भी कोई स्पष्टता नहीं है ।बॉलीवुड हंगामा ने वसीम कुरैशी के प्रवक्ता से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया ।

वेदत मराठे वीर दौड़े सात का निर्देशन महेश मांजरेकर कर रहे हैं और इसमें प्रवीण तारडे, जय दुधाने, हार्दिक जोशी, विशाल निकम, उत्कर्ष शिंदे और विराट मडके के साथ उनके बेटे सत्या भी हैं। इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी डब किया जाएगा ।

हालांकि, इंडस्ट्री के एक अंदरूनी सूत्र ने इस पर कहा, “ये चीजें होती रहती हैं। घबराने की कोई बात नहीं है । यह एक बड़ी फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार और महेश मांजरेकर जैसे नाम शामिल हैं । मुझे यकीन है कि मुद्दे सुलझ जाएंगे और शूटिंग जल्द ही फिर से शुरू होगी । वेदत मराठे वीर दौड़े सात में विषय, पैमाने और निश्चित रूप से अक्षय की शानदार मौजूदगी के कारण बड़ी हिट होने की क्षमता है ।