अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक बेटी के पिता बन गए हैं । कल 11 जनवरी को अनुष्का शर्मा ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्प्ताल में एक बेटी को जन्म दिया । विराट कोहली ने इस बात की जानकारी एक स्टेटमेंट के जरिये दी है साथ ही सोशल मीडिया पर भी इस खुशी को शेयर किया और बताया कि अनुष्का और उनकी बेटी दोनों स्वस्थ्य हैं । विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने भी अपनी भतीजे के आने की खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर की लेकिन फ़िर कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद उन्हें अपनी सफ़ाई देनी पड़ी ।

फ़ेक हैं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी की वायरल होती तस्वीरें, जानें इनकी सच्चाई

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बने मम्मी-पापा

इतना ही नहीं विराट- अनुष्का की बेटी की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि इसमें अनुष्का शर्मा अपनी बेटी के साथ हैं । लेकिन ये तस्वीर भी रियल नहीं है इसे विरुष्का के फ़ैन क्लब ने शेयर किया है । ये तस्वीर एक एजेंसी की है जो मीडिया हाउसेज को लाइफस्टाइल और न्यू बॉर्न बेबीज जैसी खबरों के लिए तस्वीरें उपलब्ध कराया है । ये तस्वीर 2009 से ही  इंटरनेट पर उपलब्ध है ।

विराट के भाई विकास ने भी दी सफ़ाई

दरअसल, विकास ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें एक बच्चे के पांव नजर आ रहे हैं । इसे पोस्ट करते हुए विकास कोहली ने लिखा था, “हमारे घर में एक नन्ही परी आई है ।” इसके बाद ये खबर आग की तरह फ़ैल गई कि ये अनुष्का और विराट की बेटी की पहली झलक है । लेकिन असल में ये एक रैंडम तस्वीर है ना कि विराट और अनुष्का की बेटी की । इसका खुलासा भी खुद विकास ने किया ।

View this post on Instagram

A post shared by Vikas Kohli (@vk0681)

रैंडम तस्वीर है ना कि विराट और अनुष्का की बेटी की

विराट के भाई विकास ने लोगों को हुई गलतफ़हमी पर सफ़ाई देते हुए लिखा कि ये इंटरनेट से ली गई एक रैंडम तस्वीर है ना कि विराट और अनुष्का की बेटी की । विकास ने लिखा, “जो तस्वीर मैंने पोस्ट की थी वो रैंडम तस्वीर है, वो बेबी की ओरिजनल फोटो नहीं है । कुछ मीडिया हाउस इसे बेबी की पहली तस्वीर बता रहे हैं, इसलिए मैं ये पोस्ट कर रहा हूं ।”

View this post on Instagram

A post shared by Vikas Kohli (@vk0681)

बता दें कि बेटी के पिता बनने के बाद विराट ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “हम दोनों को यह बताते हुए बहुत ख़ुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहाँ बेटी हुई है । हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं । अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिलकुल ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्य है कि हमें इस ज़िंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला । हम जानते हैं कि आप यह ज़रूर समझेंगे कि इस समय हम सब को थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी । स्नेह – विराट ।”

11 दिसंबर 2017 में शादी के बंधन में बंधे अनुष्का और विराट ने 27 अगस्त को सोशल मीडिया के जरिए अपने फ़ैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की थी उनके घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है । अनुष्का और विराट ने गुड न्यूज शेयर करते हुए बताया कि उनके घर जनवरी 2021 में नन्हा मेहमान आने वाला है ।

वर्क फ़्रंट की बात करें तो पिछली बार जीरो फ़िल्म में नजर आईं अनुष्का ने हाल ही में दो वेब सीरिज पाताललोक और बुलबुल को प्रोड्यूस किया ।