कोरोना लॉकडाउन के चलते थिएटर बंद हैं ऐसे में फ़िल्ममेकर्स अपनी अटकी पड़ी फ़िल्मों की रिलीज को लेकर अब और इंतजार नहीं कर सकते । इसलिए अब फ़िल्ममेकर्स ने अपनी फ़िल्मों को रिलीज करने के लिए ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म की ओर रुख कर लिया है । शुजीत सरकार द्दारा निर्देशित गुलाबो सिताबो के अमेजॉन प्राइम वीडियो वर्ल्ड प्रीमियर के बाद अव विद्या बालन अभिनीत बायोपिक फ़िल्म शकुंतला देवी का भी अमेजॉन प्राइम वीडियो पर वर्ल्ड प्रीमियर होने जा रहा है । जी हां, यानि अब विद्या बालन अभिनीत शकुंतला देवी थिएटर के बजाए डायरेक्ट अमेजॉन प्राइम पर रिलीज होगी ।

विद्या बालन की फ़िल्म शकुंतला देवी अमेजॉन प्राइम वीडियो पर डायरेक्ट होगी रिलीज

विद्या बालन की शकुंतला देवी अमेजॉन प्राइम पर होगी रिलीज

अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने आज घोषणा कर दी है कि बहु-प्रतीक्षित हिंदी बायोपिक शकुंतला देवी को 200 देशों और क्षेत्रों के प्रमुख सदस्यों के लिए विशेष रूप से प्रीमियर किया जाएगा । इस फ़िल्म में विद्या शकुंतला देवी की भूमिका में नजर आएंग़ी ।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री विद्या अभिनीत फिल्म शकुंतला देवी के जीवन पर आधारित है, जिन्हें प्यार से "ह्यूमन कंप्यूटर" के नाम से जाना जाता है, जो सेकंड के भीतर अविश्वसनीय रूप से जटिल गणना करने की अपनी सहज क्षमता के लिए प्रसिद्ध है । इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा भी हैं, जो शकुंतला देवी की बेटी की भूमिका निभाती हुई दिखाई देंगी, जिसके साथ गणितज्ञ एक जटिल लेकिन असाधारण रिश्ता साझा करती है । साथ ही इस फ़िल्म में अमित साध और जिस्शु सेनगुप्ता निर्णायक भूमिका में नज़र आएंगे ।

अनु मेनन द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म का निर्माण सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स प्रोडक्शंस और विक्रम मल्होत्रा ने किया है । पटकथा अनु मेनन और नयनिका महतानी द्वारा लिखित है, जबकि डायलॉग इशिता मोइतरास द्वारा लिखे गए हैं ।

यह भी पढ़ें : Shakuntala Devi: विद्या बालन अब बनी 'ह्यूमन कंप्यूटर' शकुंतला देवी, फ़र्स्ट लुक ने किया इंप्रेस