क्लासिक और सदाबहार फिल्म परिंदा के 30 साल पूरे करने वाले फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने आखिरकार अपने नवीनतम प्रोजेक्ट शिकारा की घोषणा कर दी है । विधु विनोद चोपड़ा की फ़िल्म शिकारा 21 फरवरी, 2020 को सिनेमाघरों रिलीज होने के लिए तैयार है । फिल्म के निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी औपचारिक घोषणा की है ।

विधु विनोद चोपड़ा की फ़िल्म शिकारा अगले साल रिलीज के लिए तैयार है
विधु विनोद की फिल्म शिकारा को कश्मीर से एक प्रेम पत्र के रूप में वर्णित किया गया है, जिसे देख कर ऐसा लग रहा है कि फिल्म निर्माता अपनी इस आगामी फिल्म के साथ खूबसूरत वादियों से एक ओर ताजा कहानी के साथ अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करेंगे ।
Shikara - A love letter from Kashmir to release on 21st February, 2020. From director #VidhuVinodChopra. Presented by @foxstarhindi . Produced by Vinod Chopra Films. #Shikara
— Vidhu Vinod Chopra Films (@VVCFilms) November 3, 2019
शिकारा - अ लव लेटर फ्रॉम कश्मीर 21 फरवरी, 2020 में रिलीज के लिए तैयार है । विधु विनोद द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत होगी और इसका निर्माण विनोद चोपड़ा फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है ।
















