उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म देने के बाद विकी कौशल एक बार फ़िर निर्माता रॉनी स्क्रूवाला और निर्देशक आदित्य धर के साथ उनकी आगामी फ़िल्म द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा, जो आधुनिक समय पर बनने वाली एक सुपरहीरो फिल्म है, में लीड रोल निभाते हुए नजर आएंगे । अश्वत्थामा एक साइंटिफिक फ़िल्म है जो महाभारत के एक किरदार पर आधारित है । इस फ़िल्म में विकी कौशल के साथ सारा अली खान भी नजर आएंगी ।

विकी कौशल और सारा अली खान इस दिन से शुरू करने जा रहे हैं साइंस फ़िक्शन अश्वत्थामा की शूटिंग, 2023 में होगी रिलीज

विकी कौशल की अश्वत्थामा

क्योंकि अश्वत्थामा एक साइंस फ़िक्शन फ़िल्म है इसलिए इसका बजट भी काफ़ी बड़ा रहेगा । इस फ़िल्म की शूटिंग बड़े पैमाने पर भारत और विदेश में होगी । एक तरफ़ जहां अश्वत्थामा की पूरी टीम पिछले दो सालों से फ़िल्म की तैयारी में जुटी हुई है वहीं विकी और सारा भी अपने-अपने किरदारोंकी तैयारी में जुटे हुए हैं । इस फ़िल्म के लिए विकी और सारा अलग प्रकार के एक्शन सीन्स की भी ट्रेनिंग ले रहे हैं ।

और अब खबरों की मानें तो मेकर्स फ़िल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं । कहा जा रहा है कि यदि सब कुछ ठीक रहा तो मेकर्स सितंबर से अश्वत्थामा की शूटिंग शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं । यह पांच महीने लंबा शेड्यूल होगा । मेकर्स अगले साल की जनवरी तक फ़िल्म की शूटिंग पूरी करने की प्लानिंग कर रहे हैं और इसके बाद वह पोस्ट-प्रोडक्शन का काम शुरू करेंगे ।

2023 में होगी रिलीज

शुरुआत में, निर्माताओं ने यूरोपीय देशों में अश्वत्थामा की बड़े पैमाने पर शूटिंग करने का फैसला किया था । हालांकि, कोविड की स्थिति और इसके साथ आने वाली अनिश्चितता के कारण, निर्माताओं ने भारत के साथ यूएसए और आइलैंड में शूटिंग करने का फैसला किया है ।

बता दें कि, अश्वत्थामा को हिंदू पौराणिक कथाओं में महाभारत के सबसे शक्तिशाली योद्धा के तौर पर जाना जाता है । महाभारत के मुताबिक, द्रोणाचार्य और कृपि के पुत्र अश्वत्थामा को अमर माना जाता है और कलियुग के अंत तक वह जीवित रहेंगे । कहा जाता है कि अश्वत्थामा के माथे पर एक मणि भी है जो उन्हें इंसानों के अलावा सभी जीवित प्राणियों को कंट्रोल करने की शक्ति देती हैं और इसके कारण उन्हें भूख, प्यास या थकान नहीं होती है ।

भारी वीएफ़एक्स और पोस्ट प्रोडक्शन से सजी इस फ़िल्म को मेकर्स अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाना चाहते हैं । मेकर्स इसे 2023 में रिलीज करेंगे ।