शशांक घोष की आगामी फ़िल्म वीरे दी वेडिंग ने जहां अपने मनोरंजक ट्रेलर से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया था, वहीं इसके चारों किरदारों द्दारा बोली गई निषिद्ध मूर्ख भाषा के चलते फ़िल्म मुश्किल में फ़ंस गई है । जहां सीबीएफ़सी के प्रमुख प्रसून जोशी, अभद्र भाषा और अपशब्दों के साथ उदारता बरतने के लिए जाने जाते है, वीरे दी वेडिंग के लिए सख्त हो गए है ।

क्या वीरे दी वेडिंग ने सेंसर लाइन की मर्यादा को तोड़ा है ?

वीरे दी वेडिंग के ट्रेलर में दिखाए गए अपशब्द नागवार

वर्तमान ब्लॉकबस्टर अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर में सभी गालियों को हटाया गया, हालांकि फिल्म के भारतीय वितरक डिज़नी ने तर्क दिया कि मार्वल कॉमिक्स के प्रशंसकों के बीच यह स्वीकार्य भाषा है । वीरे दी वेडिंग के ट्रेलर में सोनम कपूर का 'बहन' से शुरू होने वाले अपशब्द को पहले ही विभिन्न समाचार और मनोरंजन चैनलों से हटा दिया गया है ।

भारतीय जनता पार्टी के एक प्रवक्ता का कहना है कि वीरे दी वेडिंग के ट्रेलर में इस्तेमाल की गई भाषा अस्वीकार्य है । "मुझे नहीं पता कि कि कौनसी भारतीय महिला आबादी इस तरह की बात करती है । और किस उद्देश्य से ? मैं ज्यादा नहीं कहना चाहूंगा । लेकिन अनिल कपूर की बेटी सोनम और करीना कपूर खान ऐसी बात करते हुए अच्छी नहीं लगती है । उनकी जबरदस्त फ़ैन फ़ोलोइंग है जो उनके कपड़े और बात करने के स्टाइल को फ़ोलो करते है । क्या वो ऐसा उदाहरण स्थापित करना चाहती है ?”

यह भी पढ़ें : थीऐट्रिकल ट्रेलर (वीरे दी वेडिंग)

हालांकि स्वरा भास्कर, जो चारों में से एक किरदार निभा रही है, कहती हैं कि संवाद में अपमान अन्यायपूर्ण हैं । "यह फिल्म समाज के अपर मिडिल क्लास लड़कियों की दोस्ती के बेपरवाह अंदाज को दर्शाती है । इसलिए इसमें बताया गया है कि यंग आदमी और औरत कैसे एक दूसरे के साथ बात करते है । हम सिर्फ असली हैं और अपने रोल में है । और कुछ नहीं । इसके पीछे कोई एजेंड नहीं है न ही कोई मैसेज है ।''