वरुण धवन की मच अवेटेड एक्शन थ्रिलर फ़िल्म बेबी जॉन, जो पहले 31 मई 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, को नई रिलीज डेट मिल गई है । एटली, जियो स्टूडियोज, ए फॉर एप्पल स्टूडियोज और सिने1 स्टूडियोज द्वारा निर्मित बेबी जॉन अब 25 दिसंबर 2024 को रिलीज होगी । इस फ़िल्म में वरुण धवन का कभी न देखा गया अवतार नजर आएगा । दिलचस्प बात ये है कि, बॉक्स ऑफ़िस पर वरुण धवन की बेबी जॉन को आमिर खान की कमबैक फ़िल्म सितारें जमीं पर से मुकाबला करना होगा ।

वरुण धवन की बेबी जॉन को मिली नई रिलीज डेट ; अब 25 दिसंबर को थिएटर में आमिर खान की सितारें जमीन पर से करेगी बॉक्स ऑफ़िस मुकाबला

वरुण धवन की बेबी जॉन को मिली नई रिलीज डेट

बेबी जॉन के प्रोड्यूसर्स एटली, उनकी वाइफ प्रिया, मुराद खेतानी और ज्योति देशपांडे अपनी फ़िल्म के विजुअल एफेक्ट और एक्शन सीक्वेंस को लेकर कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते थे इसलिए उन्होंने फ़िल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फ़ैसला किया । बताया जा रहा है कि, टीम को छोटी से छोटी डिटेल पूरी करने के लिए एक्स्ट्रा टाइम चाहिए ताकि 'बेबी जॉन'ऑडियंस की एक्सपेक्टेशन को पूरा कर सके । क्रिसमस रिलीज इसके लिए परफेक्ट टाइम हैं क्योंकि उस समय सब वेकेशन के मूड में रहते हैं।

वरुण धवन ने बेबी जॉन की नई रिलीज डेट अनाउंस करते हुए लिखा, “क्रिसमस इस बार और भी हैप्पी होने वाला है । 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली बेबी जॉन के लिए तैयार हो जाइए ।” इसी के साथ उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर भी शेयर किया। वरुण के साथ बेबी जॉन में साउथ एक्ट्रेस कीर्ती सुरेश और वामिका गब्बी भी अहम रोल में अजर आएंगी । इसके अलावा फिल्म में जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव भी नजर आएंगे ।

View this post on Instagram

A post shared by @muradkhetani

क्रिसमस पर रिलीज होने वाली फ़िल्म में आमिर खान की एक्टिंग में कमबैक फ़िल्म सितारे ज़मीन पर भी है । इस फ़िल्म में आमिर के साथ जेनेलिया डिसूजा नजर आएंगी । आमिर फ़िलहाल फ़िल्म की शूटिंग में बिजी है । सितारे ज़मीन पर की कहानी डाउन सिंड्रोम पर ध्यान केन्द्रित करेगी। फिल्म के रिलीज होने के साथ, आमिर खान डाउन सिंड्रोम के बारे में बातचीत शुरू करना चाहते हैं, जिनके जरिए वह उन लोगों के सामने आने वाली चुनौतियों को संवेदनात्मक तरीके से देखने में मदद करेंगे। यह फिल्म सच में अनोखी होने वाली है, क्योंकि यह अपने जरिए एक नए विषय को दर्शकों के सामने लाएगी और यह समाज को किस तरह से प्रभावित करेगी यह देखना दिलचस्प होगा । सितारें ज़मीन पर, दिसंबर 2024 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी ।