दीपिका पादुकोण के बाहर निकलने के बाद से ही संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित स्पिरिट भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्म बन गई है । जब दीपिका पादुकोण अपनी शर्तें पूरी न होने के कारण स्पिरिट से बाहर हो गई उसके बाद मेकर्स ने उनकी जगह अपनी एनिमल एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को साइन किया । और अब बॉलीवुड हंगामा को स्पिरिट में तृप्ति डिमरी के रोल के बारें में एक्सक्लूसिवली जानकारी हाथ लगी है । संदीप रेड्डी वांगा स्पिरिट को पहले कभी न देखी गई सिजलिंग और बोल्ड रोमांस फिल्म बना रहे हैं और इसके लिए ही उन्होंने तृप्ति डिमरी को कास्ट किया है.. ।

620x450_19संदीप रेड्डी वांगा की बोल्ड रोमांटिक फ़िल्म स्पिरिट में तृप्ति डिमरी बनीं हॉट डॉक्टर ; प्रभास के साथ दिखेगी सिजलिंग केमिस्ट्री

स्पिरिट में तृप्ति डिमरी बनी एक हॉट डॉक्टर

प्रोजेक्ट से जुड़े बहुत ही विश्वसनीय सूत्रों ने कंफ़र्म किया है कि तृप्ति डिमरी स्पिरिट में एक डॉक्टर की भूमिका निभा रही हैं । “तृप्ति डिमरी एक हॉट डॉक्टर की भूमिका निभा रही हैं, जो प्रभास से प्यार करने लगती है । स्पिरिट के साथ, संदीप रेड्डी वांगा पारंपरिक रोमांस के मानदंड को तोड़ते हुए एक डॉक्टर के रूप में एक पुलिस वाले से प्यार करने लगेंगे । उन्होंने स्पिरिट में इंटेंस रोमांटिक क्षण और मजबूत ड्रामा डिज़ाइन किया है” । एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को एक्सक्लूसिवली से बताया ।

एनिमल की तरह ही, वांगा तृप्ति को उनके ग्लैमरस रूप में पेश करने की योजना बना रहे हैं। सूत्र ने हमें आगे बताया, “तृप्ति, वांगा की फ़ेवरेट एक्ट्रेस है । वांगा ने एनिमल में तृप्ति को एक बड़ा ब्रेक दिया, और स्पिरिट और एनिमल पार्क में भी वह अहम रोल में नजर आने वाली हैं ।”

स्पिरिट अक्टूबर में शुरू होगी, और यह फिल्म एक ग्लोबल एक्शन थ्रिलर है, जिसे 9 अलग-अलग भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा । फिल्म में प्रभास एक पुलिस वाले की भूमिका में हैं, और तृप्ति डिमरी एक डॉक्टर की भूमिका में हैं। इससे पहले, सैफ अली खान और करीना कपूर को नकारात्मक भूमिका के लिए चुना गया था, लेकिन यह डील नहीं हो सकी और अब निर्माता इसके लिए दोबारा कलाकारों का चयन कर रहे हैं।