दीपिका पादुकोण अब डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फ़िल्म स्पिरिट का हिस्सा नहीं है । कहा जा रहा है दीपिका पादुकोण और संदीप रेड्डी वांगा का जबरदस्त झगड़ा हुआ जिसके बाद ये फैसला लिया गया । बताया गया कि, दीपिका पादुकोण की अनचाही मांगों जैसे- आठ घंटे का वर्किंग टाइम, मोटी फीस और फिल्म के मुनाफे में हिस्सा मांगने के चलते संदीप रेड्डी वांगा परेशान हो गए और इसके चलते उन्होंने दीपिका को अपनी फ़िल्म से निकाल दिया और अब तृप्ति डिमरी को प्रभास के अपोजिट साइन किया है । हालांकि इस पूरे मामले पर दीपिका की ओर से कोई बयान नहीं आया है । लेकिन संदीप रेड्डी वांगा और दीपिका पादुकोण के बीच ये विवाद अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है क्योंकि, डायरेक्टर ने दीपिका पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया है ।

संदीप रेड्डी वांगा v/s दीपिका पादुकोण
कबीर सिंह और एनिमल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके संदीप रेड्डी वांगा ने प्रभास की स्पिरिट से दीपिका पादुकोण के बाहर होने के बाद उनपर निशाना साधा है । बीती रात को उन्होंने X (पहले ट्विटर) पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया । उन्होंने दीपिका का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनपर गंदे पीआर गेम खेलने और उनकी फिल्म की कहानी के कुछ हिस्सों का खुलासा करने का आरोप लगाया है । वंगा ने इसे ‘फेमिनिज्म’ के नाम पर एक नकारात्मक रवैया बताया और कहा कि उन्होंने इस फिल्म के लिए सालों मेहनत की है, लेकिन दीपिका इसे समझ नहीं पाईं ।
संदीप रेड्डी वांगा ने X पर लिखा, “जब मैं किसी एक्टर को कहानी सुनाता हूं, तो मैं उस पर 100% भरोसा करता हूं । हमारे बीच एक अनकहा एनडीए (नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट) है । लेकिन ऐसा करके, आपने उस व्यक्ति का 'डिस्क्लोजर' कर दिया है जो आप हैं...। एक यंग एक्टर को नीचा दिखाना और मेरी कहानी को बाहर करना ? क्या यही आपका नारीवाद (फेमिनिज्म) है ? एक फिल्म निर्माता के रूप में, मैंने अपने क्राफ्ट के पीछे कई सालों की कड़ी मेहनत की है और मेरे लिए फिल्म निर्माण ही सब कुछ है । आपको यह समझ में नहीं आया । आपको यह समझ में नहीं आएगा । आपको यह कभी नहीं समझ में आएगा । ऐसा करो... अगली बार पूरी कहानी बोलना... क्योंकि मुझे जरा भी फर्क नहीं पड़ता । #dirtyPRgames मुझे ये कहावत बहुत पसंद है- खुंदक में बिल्ली खंबा नोचे !”
When I narrate a story to an actor, I place 100% faith. There is an unsaid NDA(Non Disclosure Agreement) between us. But by doing this, You've 'DISCLOSED' the person that you are....
Putting down a Younger actor and ousting my story? Is this what your feminism stands for ? As a…
— Sandeep Reddy Vanga (@imvangasandeep) May 26, 2025
दीपिका के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों अपने मदरहुड को एंजॉय रहीं एक्ट्रेस कल्कि एडी 2898 के बाद से एक लंबे ब्रेक पर हैं ।
















