साल 2022 में भूल भूलैया 2 और फ़्रेडी जैसी बेहतरीन फ़िल्में देने वाले कार्तिक आर्यन साल २०२३ की शुरुआत अपनी मचअवेटेड फ़िल्म शहज़ादा से करेंगे । कार्तिक आर्यन की बर्थडे पर मेकर्स ने टीज़र वीडियो के साथ कार्तिक के किरदार से परिचय कराया था और तभी से फ़िल्म को लेकर एक्साइटमेंट डबल हो गया है । और अब मेकर्स ने शहज़ादा का टीज़र ट्रेलर रिलीज़ करने का फ़ैसला किया है । कार्तिक आर्यन स्टारर शहज़ादा का टीज़र ट्रेलर 16 दिसंबर को रिलीज़ हुई हॉलीवुड फ़िल्म अवतार 2 यानि अवतार: द वे ऑफ वॉटर के साथ जोड़ा गया है । Trailer-of-Kartik-Aaryan-starrer-Shehzada-attached-to-Avatar-The-Way-of-Water-2

कार्तिक आर्यन की शहज़ादा का अवतार: द वे ऑफ वॉटर से कनेक्शन 

थिएटर में बड़े पैमाने पर रिलीज़ हुई अवतार: द वे ऑफ वॉटर के साथ अपनी फ़िल्म के टीज़र या ट्रेलर जोड़ने के लिए कई बड़ी फ़िल्में लाइन में थी लेकिन बाज़ी मारी कार्तिक की फ़िल्म शहज़ादा ने । रोहित धवन के निर्देशन में बनीं शहज़ादा असल में अल्लू अर्जुन स्टारर अला वैकुंठपुरमुलु का हिंदी रीमेक है ।

फ़िल्म से जुड़े करीबी सूत्र ने बताया, “आम तौर पर, हॉलीवुड के दिग्गज अपनी फ़िल्म के साथ किसी भी फ़िल्म के ट्रेलर अटैचमेंट से दूर रहते हैं । ऐसा इसलिए, क्योंकि ज्यादातर हॉलीवुड फिल्मों में कोई इंटरवल ब्रेक नहीं होता है और ट्रेलर को फिल्म की शुरुआत में रखा जाना होता है । लेकिन इस बार हॉलीवुड फ़िल्म अवतार के बीच शहजादा का टीज़र अपनी जगह बनाने में कामयाब हुआ ।

शहजादा रोहित धवन द्वारा निर्देशित एक कॉमेडी एक्शन ड्रामा म्यूजिकल हैऔर प्रीतम ने म्युजिक दिया है ,साथ कृति सेननमनीषा कोइरालापरेश रावलरोनित रॉयसचिन खेडेकर भी हैं । 10 फरवरी 2023 को रिलीज़ हो रही शहजादाभूषण कुमारकृष्ण कुमारअल्लू अरविंदएस राधा कृष्ण और अमन गिल द्वारा निर्मित है ।