शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मचअवेटेड फ़िल्म पठान का गाना ‘बेशर्म रंगरिलीज़ होते ही विवाद खड़ा हो गया है । शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण की सिजलिंग केमिस्ट्री, किलर डांसिंग मूव्स, बोल्डनैस और बिकिनी लुक के कारण पठान के इस गाने पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है । मध्यप्रदेश में पहले ही पठान के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन हो रहा है और अब महाराष्ट्र में भी पठान का विरोध शुरू हो गया है । महाराष्ट्र में भाजपा नेता राम कदम भी खुलकर पठान के विरोध में उतर आए हैं ।

Pathaan: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की पठान को बीजेपी नेता राम कदम ने चेतावनी देते हुए कहा, “महाराष्ट्र में हिन्दुत्व का विरोध हुआ तो नहीं चलने देंगे फ़िल्म”

शाहरुख़ खान की पठान का विरोध 

जहां एक तरफ़ सोशल मीडिया पर पठान की जमकर आलोचना की जा रही है वहीं कई राज्यों में भी इसका विरोध हो रहा है  । कुछ लोग तो फिल्म पर प्रतिबंध तक लगाने की मांग कर रहे हैं । ऐसे में महाराष्ट्र में भाजपा नेता राम कदम ने ट्वीट कर पठान फिल्म का विरोध किया है । राम कदम ने कहा, “देश का साधू-संत के अलावा सोशल मीडिया पर लोग और कई हिंदू संगठन इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं । महाराष्ट्र में अभी हिंदुत्व विचारधारा वाली सरकार है । बेहतर होगा कि फिल्म निर्माता अपना रुख स्पष्ट करें ।

उन्होंने लिखा, “हिंदुत्व का अपमान करने वाली कोई भी फिल्म हो या सिरीयल हो, वो महाराष्ट्र में नहीं चल पाएगी । JNU धारी क्या जनेऊ धारी विचारधारा को जानबूझकर आहत करने का क्या ये दुस्साहस है

जहां मेकर्स अभी तक पठान के विरोध पर चुप्पी साढ़े हुए हैं वहीं फ़िल्म के लीड एक्टर शाहरुख़ ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है । कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा किदुनिया चाहे कुछ भी करें, लेकिन मेरे जैसे लोग हमेशा सकारात्मक रहेंगे । सोशल मीडिया पर मतों का दायरा काफी संकरा होता है । मैंने कहीं पढ़ा है कि सोशल मीडिया के इस्तेमाल से नेगेटिविटी बढ़ती है । इसके चलते भेदभाव और बांटने की प्रवृत्ति में भी बढ़ोत्तरी होती है ।

पठान में शाहरुख़ और दीपिका के अलावा जॉन अब्राहम भी लीड रोल में नज़र आएंगे । सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी पठान में वीएफएक्स और एक्शन का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा जिसकी झलक टीज़र में मिल गई है । 25 जनवरी 2023 को पठान हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज़ होगी ।