Bahubali-2-01

इस साल की सबसे बहुप्रतिक्षित फ़िल्म 'बाहुबली : द कन्क्लूज़न' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है । फिल्म के निर्माता ट्रेलर से पहले ही प्रशंसकों को इस फ़िल्म का मोशन पोस्टर्स और टीजर दिखा चुके हैं और जिसे दर्शकों ने काफ़ी पसंद भी किया । बहरहाल, फ़िल्म का यह ट्रेलर एक्शन से भरपूर है और फ़िल्म की कुछ झलकियां दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता पैदा करने के लिए काफी हैं ।

बेहतरीन लोकेशन्स, वॉर सीन्स और शानदार विजुअल इफेक्ट्स से भरा 'बाहुबली : द कन्क्लूज़न' का ट्रेलर 2 मिनट और 24 सेकेंड लंबा है । ट्रेलर में वीएफएक्स (VFX) का प्रदर्शन जबरदस्त है । ट्रेलर की शुरुआत में अमरेद्र बाहुबली माहिष्मती राज्य की रक्षा की शपथ लेते नजर आते हैं और कहते हैं इसके लिए वो जान भी दे देंगे । फ्लैशबैक में अमरेंद्र बाहुबली और देवसेना यानी प्रभास और अनुष्का की लव स्टोरी दिखाई देती है । ट्रेलर में बाहुबली कटप्पा से कहता भी है कि अगर वह उनके साथ हैं तो कोई नहीं मार सकता ।

फ़िल्म का ट्रेलर बहुत ही शानदार है लेकिन दर्शकों को ये ट्रेलर एक जगह निराश कर सकता है क्योंकि, इसे देखकर यह जरा भी पता नहीं चल पाता है कि आखिर, 'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा' ?

गौरतलब है कि एस एस राजमौली द्दारा निर्देशित यह फ़िल्म हिंदी भाषा के साथ साथ तेलुगू, मल्यालम, तमिल समेत कई अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं में भी रिलीज़ की जाएगी । यह फिल्म 'बाहुबली: द बिगिनिंग' का सीक्वल है । इस फ़िल्म प्रभाष, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन और सत्याराज जैसे कलाकार अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे । यह फ़िल्म 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।