अपने मज़ेदार ट्रेलर से दिल जीतने के बाद, दे दे प्यार दे 2 अब माहौल गरमाने को तैयार है! आर. माधवन और मीज़ान जाफरी की एंट्री के साथ, अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की लव स्टोरी में नए ट्विस्ट आने वाले हैं और मस्ती अब और बढ़ने वाली है।

अजय देवगन और हनी सिंह फिर आए साथ
जहां फैंस अभी तक फिल्म के रोमांटिक ट्रैक रात भर के दीवाने बने हुए हैं, वहीं मेकर्स अब लेकर आ रहे हैं एक और चार्टबस्टर हनी सिंह का नया गाना, जो इस बार बनने वाला है हर अंकल का वेडिंग एंथम! इस रोमांचक री-यूनियन में हनी सिंह और अजय देवगन फिर से मिलकर ऐसा म्यूज़िकल मैजिक रचने वाले हैं, जो आपकी प्लेलिस्ट पर राज करेगा।
अब तक हमने कपल्स, फ्रेंड्स, ब्रेकअप और शादियों के गाने सुने हैं, लेकिन पहली बार, अजय देवगन और हनी सिंह लेकर आ रहे हैं एक ऐसा गाना जो खास तौर पर बनाया गया है अंकलों के डांस मूव्स के लिए!
तैयार हो जाइए अजय देवगन को एक नए अंदाज़ में देखने के लिए, ग्रूव करते हुए, वाइब करते हुए, और उनके साथ रकुल प्रीत सिंह अपनी दिलकश अदाओं से तापमान बढ़ाने वाली हैं।
इस वेडिंग सीज़न, सभी अंकल्स के लिए वक्त आ गया है जाम उठाने का क्योंकि दे दे प्यार दे 2 का ये अल्टीमेट ट्रैक रिलीज़ हो रहा है 29 अक्टूबर, 2025 को!
दे दे प्यार दे 2 का निर्देशन किया है अंशुल शर्मा ने, और फिल्म को प्रोड्यूस किया है टी-सीरीज़ (भूषण कुमार और कृष्ण कुमार) तथा लव फिल्म्स (लव रंजन और अंकुर गर्ग) ने। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी 14 नवंबर, 2025 को।
















