![]()
टाइगर श्रॉफ़ की फ़िल्म बागी की बॉक्सऑफ़िस पर जबरदस्त सफ़लता के बाद इसके दूसरे भाग का ऐलान कर दिया गया था । अहमद खान द्दारा निर्देशित साजिद नाडियाडवाला द्दारा प्रोड्यूस फ़िल्म बागी 2 में एक बार फ़िर टाइगर श्रॉफ़ रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन सीन करते हुए नजर आएंगे ।
हाल ही में फिल्म बागी 2 का पोस्टर रिलीज हुआ जिसमें टाइगर एक्शन लुक में नजर आ रहे हैं । टाइगर श्रॉफ ने इस फिल्म के पोस्टर को ट्विटर पर फैंस के लिए शेयर किया है । इस पोस्टर में इगर की बैक साइड को दिखाया गया है । इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान द्वारा किया जा रहा है । इस पोस्टर में टाइगर श्रॉफ एक्शन लुक में नजर आ रहे हैं. टाइगर के साथ श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी । मनोरंजन और रोमांच से भरी यह फ़िल्म साल 2016 में आई फ़िल्म का सीक्वल है ।
आपको बता दें कि फ़िल्म के पहले भाग में टाइगर जिस तरह कभी पहाड़ो से छलांक लगाते थे तो कभी हेलीकॉप्टर से पेच लड़ाते थे, इसी बात से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि फ़िल्म के इस दूसरे भाग में भी टाइगर एक बार फिर कुछ अनदेखे स्टंट से अपने प्रसंशको से रूबरू करवाएंगे ।
फॉक्स स्टार स्टूडियो और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत बागी 2, 27 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















