बॉलीवुड की सबसे बड़ी फ़िल्म चीन में रिलीज होने के लिए तैयार है । सूत्रों के मुताबिक, कबीर खान की सलमान खान अभिनीत फ़िल्म ट्यूबलाइट चीन में बड़े पैमाने पर रिलीज होगी, जो कि अब की सबसे बड़ी रिलीज बनने के लिए तैयार है ।

इससे पहले कबीर खान और सलमान खान के सहयोग वाली फ़िल्म बजरंगी भाईजान को चीन में काफ़ी अच्छा रेस्पॉंस मिला था और बड़े पैमाने पर हिट साबित हुई थी । ट्यूबलाइट का चीन से संबंध हैं । इस फ़िल्म की पृष्ठभूमि 1962 भारत-चीन क युद्द है और जिसमें सलमान खान के अपोजिट चीनी अभिनेत्री झू झू भी नजर आएंगी । और इन सब बातों को ध्यान में रखकर सलमान खान प्रोडक्शसं ने अपनी इस फ़िल्म को चीन में बहुत बड़े स्तर पर प्रमोट करने की जिम्मेदारी ली ।

फ़िल्म को प्रमोट करने के लिए सलमान खान द्दारा चीन के बड़े शहरों का दौरा करने की उम्मीद है । कबीर खान मानते हैं कि चीन में ट्यूबलाइटट के लिए बड़ी योजनाएं हैं, हालांकि उन्होंने उन बड़ी योजनाओं के बारे में खुलासा नहीं किया । "चीन एक बड़ा बाजार है ।  यहां थिएटर की संख्या चौंका देने वाली है । इसके अलावा, ट्यूबलाइट का चाइनीज कनेक्शन है और इसकी मुख्य अभिनेत्री चीनी है । इसलिए हां, हम चीन में अपनी फ़िल्म को बड़े पैमाने पर रिलीज करने के हर संभव प्रयास कर रहे हैं ।"