519795070

बागी और हीरोपंती से हम सभी को रोमांचित करने वाली जोड़ी टाइगर श्रॉफ़ और निर्देशक सब्बीर खान एक बार फ़िर साथ आ रहे हैं । हमें पता चला है कि ये दोनों अपनी तीसरी फ़िल्म मुन्ना माइकल के साथ एक बार फ़िर साथ आएंगे । कहा जा रहा है कि ये फ़िल्म एक एक्शन म्यूजिकल फ़िल्म होगी, फ़िल्म की पूरी कहानी मुन्ना (जिसका किरदार टाइगर निभाएंगे), एक ऐसे लड़के की कहानी जो तीन बत्ती की गलियों में पला-बढ़ा, जहां जैकी श्रॉफ़ पले, के इर्द-गिर्द घूमेगी ।  फ़िल्म की शूटिंग वास्तविक स्थानों में की जाएगी ।

यह फ़िल्म सितंबर में शुरू होने की उम्मीद है, मुन्ना माइकल विक्की रजनानी, नेक्स्टजेन फ़िल्म्स द्दारा प्रोड्यूस की जाएगी और यह फ़िल्म टाइगर के लिए पूरी तरह से योग्य है, जो कि टाइगर की एक्शन और डांस के लिए उनकी विशेष रूचि को दर्शाती है । चूंकि फ़िल्म का नाम मुन्ना माइकल है तो नाम से ही समझ आता है कि इस फ़िल्म में टाइगर का किरदार माइकल जैक्सन से प्रेरित है यानि वह इस फ़िल्म में ढेर सारे डांस सीक्वेंसेस करते हुए नजर आएंगे । इतना ही नहीं लॉस एंजिल्स और लंदन से अग्रणी कोरियोग्राफर भी इस फ़िल्म में शानदार डांस करते हुए नज़र आएंगे ।

यद्यपि फ़िल्म के मेकर ने फ़िल्म के लिए मुख्य अभिनेता के तौर पर टाइगर श्रॉफ़ को तय कर लिया हैं वहीं दूसरी तरफ़ फ़िल्म की मुख्य अभिनेत्री के लिए तलाश अभी तक जारी है ।