812050992

टाइगर श्रॉफ़ इन दिनों खूब डिमांड में हैं । ए फ़्लाइंग जट्ट में एक सुपरहीरो का किरदार अदा करने के बाद टाइगर श्रॉफ़ फ़िल्ममेकर सबीर खान की अगली फ़िल्म मुन्ना माइकल में किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन के बहुत बड़े प्रशंसक का किरदार अदा करेंगे, जो कि उनके दिल के बहुत करीब है क्योंकि टाइगर असल जिंदगी में भी माइकल जैक्सन के बहुत बड़े प्रशंसक हैं ।

मुन्ना माइकल में टाइगर श्रॉफ़ एक ऐसे डांसर का किरदार अदा कर रहे हैं, जो माइकल जैक्सन से बहुत प्रेम करता है और उनके जैसा बनना चाहता है । इस फ़िल्म के लिए टाइगर माइकल जैक्सन के आसान डांस स्टेप करते हुए नजर नहीं आएंगे बल्कि वो इस फ़िल्म और अपने किरदार को और भी ज्यादा दमदार दिखाने के लिए माइकल जैक्सन के कठिन से कठिन डांसिंग स्टेप्स को सीख रहे हैं । एक करीबी सूत्र के मुताबिक टाइगर चाहते है, कि इस फ़िल्म में उनका डांस बिल्कुल माइकल जैक्सन जैसा दिखे ।