अजय देवगन और शाहरुख खान के साथ, साल 2022 में अक्षय कुमार ने भी पान मसाला ब्रांड, विमल इलायची को एंडोर्स करने के लिए कांट्रैक्ट साइन किया था । लेकिन विमल इलायची को प्रमोट करने के लिए अक्षय कुमार को काफ़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था । जिसके बाद उन्होंने अपने फैन्स से माफी मांगी थी और कहा था कि उन्होंने उस ब्रांड से अपने कदम वापस ले लिए हैं और फिर कभी किसी तम्बाकू ब्रांड को सपोर्ट नहीं करेंगे । और अब अजय देवगन और शाहरुख खान के साथ विमल इलायची को प्रमोट करने के लिए टाइगर श्रॉफ आ गए हैं । टाइगर श्रॉफ ने अक्षय कुमार को रिप्लेस करते हुए हाल ही में इस ब्रांड के नए विज्ञापन में नज़र आ रहे हैं ।

टाइगर श्रॉफ ने विमल विज्ञापन में अक्षय कुमार को किया रिप्लेस ; अजय देवगन और शाहरुख खान के साथ नए एड में आए नजर

टाइगर श्रॉफ ने अक्षय कुमार को किया रिप्लेस

विमल ब्रांड के नए एड का प्रीमियर शुक्रवार रात को IPL मैच के दौरान हुआ । अब ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । अजय देवगन, शाहरुख खान और टाइगर के अलावा इस बार एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर की भी एंट्री हुई है ।

विमल इलायची के नए विज्ञापन में दिखाया गया है कि शाहरुख और अजय देवगन कार में बैठे हैं और ट्रैफिक में फंसे हुए हैं । तभी अजय इलायची का पैकेट फाड़ते हैं और खाने लगते हैं । इसके बाद हर कोई इसी रंग में रंग जाता है । फिर टाइगर और अमायरा की भी एंट्री होती है । बाद में टाइगर आकर कार में बैठ जाते हैं और तीनों मिलकर ब्रांड का टैगलाइन दर्शाते हैं ।

इससे पहले अक्षय को इस जोड़ी के साथ विज्ञापनों में देखा गया था। हालांकि, तम्बाकू ब्रांड का समर्थन करने की वजह से उनकी खूब आलोचना हुई थी, खासकर जब से उन्होंने धूम्रपान विरोधी विज्ञापन में काम किया था । आलोचना के बाद अक्षय को ब्रांड के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म करना पड़ा ।

वर्क फ़्रंट की बात करें तो, अक्षय, अजय देवगन और टाइगर जल्द ही सिंघम अगेन में एक साथ नज़र आने वाले हैं ।