तारक मेहता का उल्टा चश्मा में पहले सोढ़ी का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह दिल्ली से लापता हो गए हैं । कहा जा रहा है कि, एक्टर दिल्ली एयरपोर्ट से लापता हो गए हैं । खबर थी कि वह एयरपोर्ट से मुंबई जा रहे थे, लेकिन न तो वह मुंबई पहुंचे और न ही घर लौटे हैं । इसके बाद गुरुचरण सिंह के पिता ने पुलिस में अपने बेटे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है ।

गुरुचरण सिंह हुए लापता
एक्टर के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत की डिजिटल कॉपी भी सामने आई है जिसमें लिखा है- “मेरा बेटा गुरुचरण सिंह, उम्र: 50 साल, 22 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे मुंबई जाने के लिए निकला था । वह फ्लाइट लेने के लिए एयरपोर्ट गया था । वह न तो मुंबई पहुंचा और न ही घर लौटा है और उनका फोन भी नहीं मिल रहा है । वह मानसिक रूप से स्थिर है और हम उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन अब वह लापता है ।”
बता दें कि, गुरुचरण सिंह पिछली बार तारक मेहता का उल्टा चश्मा में ‘रोशन सिंह सोढ़ी’ के किरदार में नजर आए थे । उन्होंने अपने पिता की स्वास्थ्य समस्याओं के कारण टीवी शो छोड़ दिया और वह उस समय अपने परिवार पर ध्यान देना चाहते थे । उनके जाने के बाद सीरियल में नए स्टार की एंट्री हुई लेकिन उनकी एक्टिंग को दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते थे । खबरों की माने तो, शो छोड़ने वाले बाकी कलाकारों की तरह ही गुरुचरण का बकाया भी नहीं चुकाया गया । जेनिफर मिस्त्री के साथ विवाद के दौरान आखिरकार उनका बकाया चुका दिया गया ।
















