सलमान खान की टाइगर फ़्रेंचाइज़ी से शुरु हुआ यशराज फिल्म्स का स्पाई यूनिवर्स हर गुजरते दिन के साथ और बड़ा होता जा रहा है । स्पाई यूनिवर्स की सबसे ख़ास बात फ़िल्म की स्टार कास्ट और निर्देशन और कमाल के एक्शन हैं जो इनकी फ़िल्मों को ब्लॉकबस्टर बनाते हैं । यशराज फिल्म्स अपने इसी स्पाई यूनिवर्स को आगे बढ़ाते हुए अब लेकर आ रहे हैं टाइगर फ़्रेंचाइज़ी का तीसरा पार्ट, टाइगर 3, जिसमें एक बार फिर सलमान खान और कैटरीना कैफ़ सुपर स्पाई एजेंट के किरदार में नज़र आएंगे । ठीक दिवाली के दिन, रविवार, 12 नवंबर को रिलीज हो रही टाइगर 3 में यशराज फिल्म्स की पिछली स्पाई थ्रिलर फ़िल्मों का भी क्रॉसओवर भी देखने को मिलेगा । अब तक हर किसी को यही पता था कि टाइगर 3 में शाहरुख खान पठान के रूप में एंट्री लेंगे और अब लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक़, टाइगर 3 में वॉर के स्पाई एजेंट कबीर यानी ऋतिक रोशन भी स्पेशल रोल में नज़र आएंगे ।

सलमान खान की टाइगर 3 में वॉर के स्पाई एजेंट ऋतिक रोशन भी शामिल
यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स के सबसे पहले जासूस सलमान ने शाहरुख खान की पठान में टाइगर के रूप में एंट्री लेकर स्पाई थ्रिलर का क्रॉसओवर किया जो लोगों को काफ़ी पसंद आया । इसी पैटर्न को फ़ॉलो करते हुए अब यशराज फिल्म्स अपनी अगली स्पाई थ्रिलर टाइगर 3 में अपने दो बड़े जासूसों का क्रॉसओवर करने जा रही है । पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक सूत्र ने खुलासा किया, “आदित्य चोपड़ा ने अपने वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में क्रॉसओवर करने का फ़ैसला किया है । कोई नहीं जानता, लेकिन पठान के साथ, वॉर के ‘कबीर’ यानी ऋतिक रोशन भी टाइगर 3 में नज़र आएंगे । टाइगर 3 में ऋतिक की एंट्री की जानकारी फ़िलहाल सीक्रेट रखी गई है और लोगों को उनका सरप्राइज़ डायरेक्ट थिएटर में देखने को मिलेगा जब फ़िल्म रिलीज़ होगी ।”
“भारत के तीन सबसे बड़े सुपरस्टार - सलमान, शाहरुख और ऋतिक - एक ही यूनिवर्स में हैं और अब एक ही फिल्म भी हैं । यह निश्चित रूप से सभी सिनेप्रेमियों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा । टाइगर 3 में कबीर की एंट्री इस स्पाई यूनिवर्स के भविष्य में कुछ विशेष की शुरुआत है । हालाँकि अभी इस बारें में कोई डिटेल सामने नहीं आई है कि ये तीनों सुपर जासूस एक ही फ़्रेम में रहेंगे या कुछ अलग प्लान किया गया है ।” सूत्र ने बताया ।
यशराज फिल्म्स की अगली स्पाई थ्रिलर वॉर 2 होगी जिसमें ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी भी अहम रोल में नज़र आने वाले हैं । इस फ़िल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं । इसके बाद शाहरुख खान और सलमान खान के साथ एक और स्पाई थ्रिलर आएगी टाइगर वर्सेस पठान है, जिसे सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित किया जाएगा।
















