आमिर खान और अमिताभ बच्चन अभिनीत फ़िल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान निंसंदेह इस साल की सबसे बड़ी फ़िल्मों में से एक है । रोमांचक एक्शन सीन व कभी न देखे गए अद्भुत विजुअल एक्सपीरियंस का वादा करने वाली ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लिए फ़ैंस की बेताबी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है । दिलचस्प बात ये है कि इस फ़िल्म में पहली बार आमिर खान के साथ अमिताभ बच्चन की जोड़ी दिखाई देगी । मेगाबजट फ़िल्म को देखने के लिए अब एक खुशखबरी है जो उनकी दिवाली को और भी ज्यादा मजेदार बना देगी ।

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लिए टिकट बुकिंग शुरू होगी
और अब सुनने में आ रहा है कि सिनेप्रेमियों और इस फ़िल्म के फ़ैंस अब बहुप्रतिक्षित फ़िल्म का टिकट एडवांस में बुक करा सकेंगे । ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के टिकट की प्री-बुकिंग ऑनलाइन विंडो 3 नवंबर से खुल रही है । फ़िल्म के एडवांस ऑनलाइन टिकट की बुकिंग भारत भर में शनिवार से 3 नवंबर से खुल जाएगी ।
यह भी पढ़ें : ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लिए आमिर खान के फ़ैन चीन से भारत आने को तैयार
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में आमिर और अमिताभ के अलावा कैटरीना कैफ़ और फ़ातिमा सना शेख भी अहम भूमिका में नजर आएंगी । इस फ़िल्म में दर्शकों को हैरत अंगेज एक्शन सीन देखने को मिलेंगे जो इससे पहले उन्होंने बॉलीवुड में फ़िल्मों में कभी नहीं देखे । इस दिवाली सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली ये फ़िल्म रोमांचक एक्शन सीन व कभी न देखे गए विजुअल एक्सपीरियंस का वादा करती है । यह फ़िल्म 8 नवंबर को हिंदी, तमिल और तेलगु में नेशनल हॉलीडे के दौरान रिलीज होगी ।
















