भले ही कंगना रानौत और उनकी बेहद आक्रामक बहन रंगोली चंदेल ह्रितिक रोशन के साथ अपने कथित संबंधों को लेकर आरोप-प्रत्यारोपों का खेल खेल रही हों लेकिन रोशन परिवार ने इस पूरे मामले पर अभी तक सख्ती से चुप्पी साधे रखी है ।

लेकिन जब से ह्रितिक रोशन द्दारा कंगना रानौत के खिलाफ़ दर्ज कराई हुई शिकायत की 29 पेज की कॉपी सामने आई है तब से इस मामले ने फ़िर से तूल पकड़ लिया है । एक बड़े जवाबी हमले की ओर इशारा करते हुए, ह्रितिक के मृदुभाषी पिता राकेश रोशन ने इस लेखक के साथ बातचीत में आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ ली।

अपने गुस्से पर काबू करते हुए राकेश रोशन कहते हैं कि, “हम हल्की-फ़ुल्की बात नहीं करते हैं । हम बेबुनियाद अप्रमाणित इल्जामों को लगाने में विश्वास नहीं करते । हमने सभी सबूतों के साथ हमारी शिकायत पेश की है । यदि आप शिकायत की एक कॉपी चाहते हैं, तो कृपया हमारे वकील श्री महेश जेठमलानी के ऑफ़िस से अनुरोध करें, क्योंकि यह अब सार्वजनिक डोमेन में है।"

असल में, वास्तव में अरनब गोस्वामी के चैनल रिपब्लिक ने सोमवार को उसी शिकायत की एक कॉपी जारी की, जिसने इस विवाद को फ़िर से एक नया मोड़ देते हुए खड़ा कर दिया ।