जब से, करण जौहर ने सिमी ग्रेवाल से अंग्रेजी भाषा के बॉलीवुड सितारों के चैट-शो को छीना है, तब से दोनों के बीच एक खामोश सा झगड़ा चल रहा है । और अब इस बारें में सिमी के ट्वीट ने इस लड़ाई को खुले में ला दिया है । सिमी ने लिखा, “इडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न को होस्ट करने के बाद करण जौहर ने फेस्टिवल के डायरेक्टर से कहा कि अगली बार वे इस फेस्टिवल को होस्ट करना चाहेंगे । ये एक दूसरा टेकओवर है ।”

दरअसल पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया में इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबोर्न में करण जौहर अवॉर्ड लेने पहुंचे थे । ये कार्यक्रम सिमी ग्रेवाल होस्ट कर रही थीं । करण ने कार्यक्रम के बाद शो के डायरेक्टर से अगले साल कार्यक्रम होस्ट करने की इच्छा जताई । आपको बता दें कि इस कार्यक्रम को सिमी ग्रेवाल होस्ट कर रही थी । और करण जौहर के इस ऑफ़र से नाराज होकर सिमी ग्रेवाल ने उन पर उनका काम छीनने का आरोप लगाया । इसके बाद सिमी का दर्द छलक उठा और अब दोनों की लड़ाई खुले में आ गई है ।

आपको बता दें कि किसी जमाने में सिमी ग्रेवाल चैट शो की रानी हुआ करती थी । जिस चैनल पर करण का शो कॉफी विद करण आता है, उसी पर कभी सिमी ग्रेवाल का बहुचर्चित शो रेंदेवू विद सिमी ग्रेवाल आता था । करण के शो के बाद ये कार्यक्रम बंद हो गया है । हालांकि कहा ये भी जाता है कि करण का शो उसी की नकल है । शायद इसीलिए सिमी ग्रेवाल ने करण पर निशाना साधते हुए ये ट्वीट किया ।

एक प्रमुख अभिनेत्री, जो सिमी और करण दोनों को जानती हैं, बारीकी से महसूस करते हैं कि करण जानबूझकर सिमी के कार्यक्षेत्र में घुस रहे हैं । उन्हें लगता है कि वह उनकी सौम्य सी बोलने की कला को हरा सकते हैं ।”