जहां हर कोई आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ़ और प्रियंका चोपड़ा को एक साथ, जी ले जरा में देखने के लिए उत्साहित है वहीं गुरुवार को खबर आई की फ़िल्म के निर्देशक फ़रहान अख़्तर ने इस फ़िल्म को होल्ड पर डाल दिया है । बताया गया कि फ़रहान अख़्तर ने आमिर खान प्रोडक्शन की फ़िल्म द चैंपियंस के चलते जी ले ज़रा को होल्ड पार डाला है क्योंकि फ़रहान द चैंपियंस पर अपना फ़ोकस करना चाहते थे । लेकिन अब बॉलीवुड हंगामा को जी ले ज़रा में देरी होने का सही कारण का पता चला है ।

जी ले जरा में हो रही है देरी का असली कारण आया सामने ; आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ़ और प्रियंका चोपड़ा की जगह नई कास्ट के साथ फ़िल्म को बनाने की प्लानिंग

जी ले जरा में इसलिए हो रही है देरी

फ़िल्म से जुड़े क़रीबी सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “प्रियंका चोपड़ा अपनी हॉलीवुड कमिटमेंट्स के चलते 2023 में शूटिंग के लिए अपनी डेट्स नहीं दे पाई । इसलिए उन्होंने साल 2024 में जी ले जरा की शूटिंग के लिए फ़रहान को सुझाया । फरहान को भी इससे कोई दिक्कत नहीं थी । लेकिन आलिया भट्ट पहले से ही 2024 में रामायण और बैजू बावरा की शूटिंग के लिए कमिटेड हैं । क्योंकि आलिया को दोनों फ़िल्मों की तैयारी में अपना काफ़ी समय देना होगा इसलिए वह 2024 में जी ले जरा को शूट करने में असमर्थ दिखाई दी । ऐसे में फ़रहान के पास फ़िल्म को सही समय आने टका स्थगित करने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं बचा ।

फ़िल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को यह भी बताया, “फ़रहान फ़िल्म की कास्टिंग में बदलाव (जिसकी डीटेल हम जल्द ही आपको बताएँगे) करना चाहते थे लेकिन वहाँ भी बता नहीं बन पाई । तमाम कोशिशों के बाद कैटरीना भी इस फ़िल्म को लेकर कंसर्न थी क्योंकि उन्हें भी प्रोफेशनली और पर्सनली कुछ फ़ैसले लेने हैं । आलिया की तरह कैटरीना का भी बिजी शेड्यूल है और वह डेट्स नहीं दे पाई । इस तरह जी ले जरा की शूटिंग टलती रही और आख़िर में फ़रहान को फ़िल्म को होल्ड पर डालने के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं बचा । तो फ़िलहाल तो जी ले ज़रा नहीं बन पा रही, कम से कम तय कास्ट के साथ तो बिल्कुल नहीं । उम्मीद है मेकर्स जल्द ही इस फ़िल्म को नए सिरे से प्लान करेंगे ।

जी ले ज़रा को ज़िंदगी न मिलेगी दोबारा का फ़ीमेल वर्जन माना जा रहा था । लेकिन लगता है फ़ैंस को अभी इसके लिए और इन्तज़ार करना होगा ।